'Rahul Dravid का हनीमून पीरियड खत्‍म हुआ', पूर्व चयनकर्ता ने T20 WC को लेकर दी बड़ी चेतावनी

नई दिल्ली, 10 सितंबर: एशिया कप 2022 में टीम इंडिया सुपर-4 राउंड से ही बाहर हो गई। टीम को खिताबी जीत का फेवरेट माना जा रहा था, लेकिन टीम फाइनल तक का टिकट नहीं कटा पाई। इसी बीच पूर्व भारतीय चयनकर्ता सबा करीम ने टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के ऊपर सवाल उठाए हैं। करीम का ऐसा कहना है कि द्रविड़ जानते हैं कि उनका हनीमून पीरियड अब खत्‍म हो चुका है। अब आगामी टूर्नामेंट में उनको टीम में अपनी अहम भूमिका निभानी होगी।

क्या बोले करीम?

क्या बोले करीम?

करीम का ऐसा कहना है कि आगामी T20 World Cup और अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में भारत को द्रविड़ बेहतर परिणाम की उम्मीद रहेगी। स्पोर्ट्स 18 के शो ओवर द टॉप पर सबा करीम ने कहा, '''राहुल द्रविड़ भी जानते होंगे कि उनका हनीमून पीरियड खत्‍म हो चुका है और उन्‍होंने एलकेमिस्‍ट बनने का अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रयास किया। मगर अब तक इसका सकारात्‍मक परिणाम देखने को नहीं मिला है। यह राहुल के लिए अहम समय है।''

ICC के बड़े टूर्नामेंट में दिखाओ दम

ICC के बड़े टूर्नामेंट में दिखाओ दम

भारतीय टीम के लिए 35 इंटरनेशल मैच खेलने वाले पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने आगे कहा, ''टी20 वर्ल्‍ड कप आने में है। अगले साल वनडे वर्ल्‍ड कप भी खेला जाना है। यह दोनों आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट्स हैं। अगर भारत यह दोनों चैंपियनशिप जीत जाता है तो जिस तरह के इनपुट उन्‍होंने टीम को दिए हैं, उससे राहुल द्रविड़ संतुष्‍ट होंगे।''

SENA देशों में जीतकर दिखाओ

SENA देशों में जीतकर दिखाओ

करीम ने आगे कहा, ''देखिए राहुल द्रविड़ इतने समझदार हैं कि वो भारतीय टीम के अपने सफल कार्यकाल को तभी डिफाइन कर पाएंगे जब भारत आईसीसी इवेंट्स जीते और दूसरा सेना देशों में टेस्‍ट सीरीज जीतना शुरू करें। मैं यहां टेस्‍ट जीत के बारे में बात नहीं कर रहा हूं। जब राहुल द्रविड़ खुद खेल रहे थे, तब भारत ने टेस्‍ट जीते। मगर महत्‍वपूर्ण यह है कि भारत सेना देशों में टेस्‍ट सीरीज जीतना शुरू करे तब राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के प्रदर्शन से ज्‍यादा खुश होंगे।''

पिछले साल कोच बने थे द्रविड़

पिछले साल कोच बने थे द्रविड़

पूर्व भारतीय कप्तान और महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद रवि शास्त्री के स्थान पर टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था। उनकी कोचिंग में टीम ने द्विपक्षीय सीरीज में तो लगातार दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन एशिया कप में फ्लॉप हो गई। इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर भी टीम रिशेड्यूल पांचवें टेस्ट में हार गई थी। साउथ अफ्रीका दौरे पर भी टीम को वनडे और टेस्ट दोनों सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

16 अक्टूबर से शुरू होगा वर्ल्ड कप

16 अक्टूबर से शुरू होगा वर्ल्ड कप

आगामी टी20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर खेला जाएगा। इस बार भी टीम को जीत का फेवरेट माना जा रहा है, लेकिन एशिया कप की गलतियों से टीम अगर सबक लेने में असफल रही, तो इस बार भी फटाफट क्रिकेट का ये टूर्नामेंट भारत के हाथों से निकल सकता है। विश्व कप के लिए 16 सितंबर को टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+