क्या विराट कोहली ने दिलाई अफगानिस्तान को इंग्लैंड पर जीत? ऐसे ही ENG को AFG ने नहीं चटाई धूल
England vs Afghanistan Highlights: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के 13वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की ये दूसरी हार है, जबकि अफगानिस्तान की यह पहली जीत है। अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने शानदार प्रदर्शन किया।अफगानिस्तानी क्रिकेटर ने इस जीत का श्रेय विराट कोहली को दिया है।
दरअसल, रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड से मुकाबला किया तो रहमानुल्लाह गुरबाज अपने रंग में थे। अफगानिस्तान के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए गुरबाज ने 57 गेंदों पर 80 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में चार छक्के और आठ चौके लगे। उनकी पारी ने न केवल अफगानिस्तान को एक अच्छा स्कोर बनाने में मदद की, बल्कि उन्होंने विपक्षी टीम पर दबाव भी बना दिया।

रहमानुल्लाह गुरबाज ने विराट कोहली को दिया जीत का श्रेय
मैच के बाद अफगानिस्तानी क्रिकेटर गुरबाज ने स्वीकार किया कि विराट कोहली हर युवा खिलाड़ी की 'प्रेरणा' हैं। गुरबाज ने कहा कि, 'कोहली दुनिया के हर युवा खिलाड़ी के लिए एक प्रेरणा हैं, खिलाड़ी उनकी ओर देखते हैं और उन्होंने मुझे गेम प्लान समझाने में काफी मदद की है। उन्होंने सिखाया है कि कैसे बड़ी पारी बनाएं और दबाव में भी कैसे बड़ा स्कोर कर सकते हैं।'
गुरबाज और इकराम ने खेली शानदार पारी
रहमानुल्लाह गुरबाज़ और इकराम अलिखिल ने अर्धशतक बनाकर अफगानिस्तान को 49.5 ओवर में 284 रन तक पहुंचाया। डिफेंस में राशिद खान और मुजीब उर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट लिए और इंग्लैंड को 40.5 ओवर में 215 रन पर आउट कर दिया।
इसके साथ ही अफगानिस्तान ने अपने वनडे इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत के साथ विश्व कप में अपनी 14 मैचों की हार का सिलसिला समाप्त कर दिया। अफगानिस्तान अब अंक तालिका में इंग्लैंड से ठीक पीछे छठे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया अब दस टीमों की तालिका में सबसे नीचे है।












Click it and Unblock the Notifications