पुजारा, रहाणे सहित 5 बड़े दिग्गज जो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं बना पाए जगह

Rahane, Pujara and 5 big names who could not make it to the Test series against Sri Lanka

नई दिल्ली, 19 फरवरी: भारतीय चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है और रोहित शर्मा को रेड बॉल क्रिकेट में भी फुल टाइम उप कप्तान बनाया है। इससे पहले रोहित शर्मा वनडे और टी-20 के भी कप्तान बनाए जा चुके हैं। अब रोहित भारतीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट के फुल टाइम कप्तान है और यह एक ऐसे खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है जिसकी जगह टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में कुछ साल पहले निश्चित भी नहीं थी। चयनकर्ताओं ने इस सीरीज में बड़े-बड़े दिग्गजों को बाहर करने का फैसला लिया है और कुछ नहीं खिलाड़ियों को भी जगह दी है।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1 मार्च से शुरू होगी उससे पहले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी चली जाएगी। आइए देखते हैं चयनकर्ताओं ने किन पांच दिग्गज खिलाड़ियों को इस सीरीज से बाहर का रास्ता दिखाया है-

1. अजिंक्य रहाणे-

1. अजिंक्य रहाणे-

इस टीम की घोषणा से पहले यह माना जा रहा था कि अजिंक्य रहाणे अपनी जगह इस बार बरकरार नहीं रख पाएंगे और ऐसा ही हुआ है अजिंक्य रहाणे को बाहर का रास्ता दिखाया है जो कि हैरानी भरा नहीं है लेकिन इस चयन से कुछ दिन पहले ही रहाणे ने रणजी ट्रॉफी में एक बढ़िया शतक ठोक कर अपनी फॉर्म वापसी के संकेत दिए थे पर ऐसा लगता है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ता रहाणे को घरेलू मैचों में और वक्त देना चाहते हैं। अजिंक्य ने अपनी खराब फॉर्म के चलते टेस्ट मैचों की उप कप्तानी भी गवा दी है और यह उस खिलाड़ी का भयंकर पतन है जिसने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे में भारतीय क्रिकेट को उसके इतिहास की सबसे महान टेस्ट सीरीज जीत दर्ज कराई थी जीत दिलाई थी। पिछले साल 13 टेस्ट मैचों में रहाणे 20.82 की औसत से 479 रन ही बना पाए थे और फिलहाल उनके लिए वापसी के रास्ते बहुत जल्दी से खुलते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं।

2. चेतेश्वर पुजारा-

2. चेतेश्वर पुजारा-

अजिंक्य रहाणे के ही साथी और उनकी ही तरह आलोचना झेल रहे दूसरे क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। चेतेश्वर पुजारा की फॉर्म भी लगातार कठघरे में रही है। चेतेश्वर पुजारा ने अपनी आखिरी टेस्ट सेंचुरी 2019 की शुरुआत में लगाई थी और उन्होंने अपने पिछले 16 मैचों में केवल 27.3 की औसत से 810 रन बनाए। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 2 सप्ताह पहले ही बयान दिया था कि अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को पहले रणजी ट्रॉफी में खेल कर फॉर्म हासिल करनी होगी उसके बाद उनका टीम में चयन हो सकता है।

3. ईशांत शर्मा-

3. ईशांत शर्मा-

टेस्ट मैच में कपिल देव के बाद भारत के लिए 300 से ज्यादा विकेट लेने वाले केवल दूसरे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा अजीबोगरीब दौर से गुजर रहे हैं। उनको पिछले कुछ टेस्ट मैचों में भारतीय टीम में भागीदारी नहीं मिली है और वह आईपीएल नीलामी में भी बिकने से चूक गए थे और अब श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में भी 100 से अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले इस बॉलर को जगह नहीं दी गई है। अभी इशांत शर्मा के पास भी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रानी की तरह रणजी ट्रॉफी में हिस्सेदारी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। इशांत शर्मा दूसरे मुकाबले के लिए दिल्ली की टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

4. रिद्धिमान साहा-

4. रिद्धिमान साहा-

भारतीय टीम के सीनियर विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को भी बाहर का रास्ता दिखाया दिखा दिया गया है और इसके बारे में बात करते हुए चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने साफ कहा है कि अगर कोई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी नहीं खेलता है तो चयनकर्ताओं को यह कैसे पता चलेगा कि वह खिलाड़ी मैच के लिए कितना फिट है या उसकी उपलब्धता कितनी है। आपको बता दें भारतीय क्रिकेट में इस समय घरेलू स्तर पर रणजी ट्रॉफी सीजन चल रहा है जिसमें रिद्धिमान साहा नहीं खेल रहे हैं। चेतन शर्मा की बात से साफ जाहिर है कि वह अभी नहीं जानते हैं कि रिद्धिमान साहा रणजी ट्रॉफी क्यों नहीं खेल रही है और उन्होंने कहा है कि कोलकाता की क्रिकेट एसोसिएशन ही इस बारे में कोई जवाब दे सकती है।

5. केएल राहुल-

5. केएल राहुल-

अब बात आती है भारत के एक ऐसे खिलाड़ी की जिसने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में पिछले कुछ सालों में अपना सिक्का जमाने का काम किया है। केएल राहुल टेस्ट फॉर्मेट में एक अच्छे ओपनर के तौर पर उभर रहे हैं लेकिन श्रीलंका के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज में उनको जगह नहीं मिल पाई है तो इसका कारण केएल राहुल की फॉर्म नहीं है बल्कि वह फिटनेस से जूझ रहे हैं। केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही मौजूदा T20 सीरीज में भी हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते बाहर बैठे हैं। केएल राहुल को अप्पर लेफ्ट हैमस्ट्रिंग में स्ट्रेन बताया गया है जो उनको 9 फरवरी 2022 को हुए दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में फील्डिंग के दौरान हुआ था। माना जा रहा है केएल राहुल बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ट्रेन होने जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+