SL vs NZ: चेन्नई सुपर किंग्स का खिलाड़ी क्रीज पर हुआ अड़कर खड़ा, श्रीलंका को नहीं जीतने दिया मैच
Sri Lanka vs New Zealand: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच गॉल टेस्ट मैच अब रोमांचक हो गया है। मुकाबले के चौथे दिन लक्ष्य का पीछा कर रही कीवी टीम परेशानी में दिखी लेकिन एक बल्लेबाज क्रीज पर अड़कर खड़ा हो गया। अभी एक दिन का खेल बचा हुआ है। हालांकि तकनीकी रूप से चौथे दिन का खेल समाप्त हुआ है लेकिन ब्रेक वाला एक दिन जोड़ा जाए, तो पांच दिन हो गए हैं।
चौथे दिन ब्रेक था क्योंकि श्रीलंका में जनरल इलेक्शन थे। इस वजह से यह मुकाबला छह दिनों का हो गया। श्रीलंका ने कीवी टीम को चौथी पारी में 275 रनों का लक्ष्य चेज करने के के लिए दिया। कीवी बल्लेबाज एक के बाद एक करते हुए आउट होते चले गए।

51 रनों पर दो विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में खड़ी न्यूजीलैंड टीम को चौथे नम्बर पर खेलने के लिए आए रचिन रविन्द्र ने सहारा प्रदान किया और आउट नहीं होने दिया। रविन्द्र ने क्रीज का एक कोना पकड़ते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों का बखूबी सामना किया।
दिन का खेल समाप्त होने तक वह 91 रनों के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। इस दौरान कीवी टीम का स्कोर 8 विकेट पर 208 रन था। अब रविन्द्र के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। जीतने के लिए 68 रनों की जरूरत है और दो ही विकेट बचे हैं। यह देखना होगा कि अंतिम दिन उनकी क्या रणनीति रहेगी।
अगर वह श्रीलंका को इस मैच में हरा देते हैं, तो यह ऐतिहासिक पल होने वाला है। श्रीलंका के सामने रविन्द्र को आउट करने की चुनौती रहेगी। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी ने अपनी नाबद 91 रनों की पारी में 9 चौके और एक शानदार छक्का जमाया है।
कीवी टीम के लिए रविन्द्र के अलावा उच्च स्कोर करने वाले दूसरे बल्लेबाज केन विलियमसन रहे। विलियमसन ने 30 रनों की पारी खेली। उनके अलावा टॉम ब्लेंडल के बल्ले से भी 30 रनों की पारी देखने को मिली है। मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications