ये हैं वेस्टइंडीज में सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, फिर ऑफ स्पिन से डर गए कैरेबियाई खिलाड़ी
India vs West Indies Test 2023: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक शुरुआत करते हुए डोमिनिका में चल रहे टेस्ट मैच के पहले दिन पूरी तरह डोमिनेट करती नजर आई।
भारत ने वेस्टइंडीज को सिर्फ 150 रनों पर समेट दिया और दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए थे। भारत की इस स्थिति में जिस खिलाड़ी ने सर्वाधिक अहम भूमिका निभाई, वह थे रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin)।

अश्विन ने साबित किया कि ओवरसीज हालातों में उन्हें बार-बार बाहर बैठाना ठीक नहीं है। इस खिलाड़ी ने 24.3 ओवर में 60 रन देकर पांच कैरेबियन बल्लेबाजों को आउट किया। इस मुकाबले से पहले ही एक ऐसा आंकड़ा सामने आ रहा था जिसने साबित किया था कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को अश्विन के सामने दिक्कत होने जा रही है।
वेस्टइंडीज के टॉप 6 बल्लेबाजों में कोई भी ऑफ स्पिन के सामने 35 से ऊपर का औसत नहीं रखता है। यह वेस्टइंडीज की पुरानी कमी है और एक बार फिर से ये खिलाड़ी स्पिन बॉलिंग की इस कला के सामने डर गए हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों को देखते हैं तो इसमे भी ऑफ स्पिनरों का जलवा है। इसमें रविचंद्रन अश्विन और हरभजन सिंह जैसे ऑफ स्पिनर पांच बार 5 विकेट चुके हैं।
6 - मैल्कम मार्शल
5 - हरभजन सिंह
5- रविचंद्रन अश्विन
जब हम वेस्टइंडीज की धरती पर सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों को देखते हैं तो उसमें भी हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन ने तीन तीन बार यह कारनामा किया है। इनके अलावा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने भी तीन बार पांच विकेट लिए। इस लिस्ट में भारत के पुराने लेग स्पिनर सुभाष गुप्ते भी शामिल हैं जिन्होंने तीन बार पांच विकेट लिए हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि गुप्ते कि लेग स्पिन गेंदबाजी कई बार गुगली होती थी जो ऑफ स्पिन की तरह ही बल्लेबाजों के अंदर की ओर आती हैं।
3-सुभाष गुप्ते
3- अनिल कुंबले
3 - हरभजन सिंह
3- इशांत शर्मा
3- रविचंद्रन अश्विन
ये भी पढ़ें- IND vs WI: रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हासिल की एक बड़ी उपलब्धि
अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 700 विकेट पहले ही पूरे कर चुके हैं। ताजा मैच की बात करें तो रविंद्र जडेजा ने 14 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को भी एक-एक विकेट मिला। जयदेव उनादकट दुर्भाग्यशाली रहे जिन्होंने अच्छी गेंदबाजी की, पर कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।
वेस्टइंडीज टीम की ओर से एलिक अथानाजे ने एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है। वे अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं और उसकी पहली पारी में ही अपनी टीम के सर्वोच्च रन स्कोरर बनकर उभरे हैं। इस खिलाड़ी ने 99 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका।
भारतीय क्रिकेट टीम यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरी है जो टेस्ट में नई है। युवा बल्लेबाज ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए 73 गेंदों पर छह चौके लगाते हुए 40 रनों की नाबाद पारी खेली है। कप्तान रोहित 65 गेंदों का सामना करने के बाद 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications