IND vs WI: रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हासिल की एक बड़ी उपलब्धि
IND vs WI, 1st Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में लंच के बड़ा भी टीम इंडिया के गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। चायकाल तक वेस्टइंडीज ने 8 विकेट पर 137 रनों का स्कोर हासिल किया।
लंच के बाद आते ही वेस्टइंडीज ने अपना पांचवां विकेट भी गंवा दिया। जोशुआ डा सिल्वा के रूप में टीम को पांचवां झटका लगा। वह 2 रन के निजी स्कोर पर रविन्द्र जडेजा की गेंद पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद छठे विकेट की भागीदारी में कुछ रन जुड़े।

जेसन होल्डर और एथान्जे ने टिककर बल्लेबाजी करते हुए छठे विकेट के लिए 41 रनों की भागीदारी की। इस बीच जेसन होल्डर भी अपना संयम खो बैठे और 18 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनको मोहम्मद सिराज ने शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया।
अल्जारी जोसेफ को अश्विन ने आउट करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आना 700वां विकेट पूरा कर लिया। भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 विकेट लेने के मामले में अश्विन तीसरे स्थान पर आते हैं। नम्बर एक पर अनिल कुंबले हैं। उनके नाम सभी फ़ॉर्मेट में कुल 956 विकेट हैं।
दूसरे स्थान पर हरभजन सिंह हैं, भज्जी ने 711 अंतरराष्ट्रीय विकेट अपने नाम किये हैं। अब अश्विन भी इस खास क्लब में शामिल हो गए हैं। वह सबसे कम गेंदों में 700 विकेट पूरे करने वाले भारतीय हैं। यह उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं मानी जा सकती। अश्विन ने शुरू से ही अपनी गेंदबाजी से वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों को परेशान किया। अथान्जे को 47 पर अश्विन ने आउट कर विंडीज को आठवां झटका दिया।
भारतीय टीम में अश्विन के अलावा दूसरे स्पिनर के तौर पर जडेजा को खिलाया गया और उन्होंने भी अपनी गेंदबाजी से मेजबान बल्लेबाजों को परेशान करके छोड़ा। जडेजा ने जरमेन ब्लैकवुड और जोशुआ डा सिल्वा के विकेट हासिल किये। दोनों स्पिनरों ने अपना काम बखूबी किया है।












Click it and Unblock the Notifications