विदेशी धरती पर अश्विन के करियर की बेस्ट बॉलिंग, तोड़ दिया मैल्कम मार्शल का 34 साल पुराना रिकॉर्ड
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ जबरदस्त बॉलिंग की है। इस गेंदबाजी के दम पर भारत ने डोमेनिका के टेस्ट मैच में पूरी तरह डोमिनेट करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को एक पारी और 141 रनों से हरा दिया।
वेस्टइंडीज दोनों पारियों में अश्विन के सामने ऐसी धराशाई हुई कि वह 150 रनों से ऊपर बना ही नहीं पाए। अश्विन ने वेस्टइंडीज की पहली पारी में 60 रन देकर पांच विकेट लिए थे दूसरी पारी में अश्विन 71 रन देकर 7 विकेट लिए।

यह विदेशी धरती पर एक पारी में अश्विन द्वारा की गई सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है और पूरे मैच के दौरान की गई ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ ओवरसीज बॉलिंग भी है। विदेशी दौरे पर खेले गए टेस्ट मैचों में ऐसे बहुत ही कम भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने दोनों पारियों में पांच पांच विकेट चटकाए हों।
इरफान पठान ने दो बार यह कारनामा किया है। भारत के बिशन सिंह बेदी 1977 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा कर चुके हैं। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ भागवत चंद्रशेखर ने भी ऐसा किया था। वेंकटेश प्रसाद 1996 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में ऐसा कर चुके हैं। इरफान पठान ने पहले बांग्लादेश और फिर जिंबाब्वे के साथ ऐसा किया था। अश्विन ने यह बेहतरीन प्रदर्शन दोहराकर दिखाया है।
अश्विन ने जबरदस्त प्रदर्शन के साथ महान मैलकम मार्शल का 34 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक टेस्ट मैच के दौरान सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के मामले में मैलकम मार्शल ने 1989 में पोस्ट ऑफ स्पेन में 89 रन देकर 11 विकेट लिए थे।
ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार टेस्ट प्रदर्शन के बाद वनडे वर्ल्ड कप में खुल सकते हैं अश्विन के लिए दरवाजे
अब रविचंद्रन अश्विन 131 रन देकर 12 विकेट ले चुके हैं। दोनों देशों के बीच एक टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अभी भी नरेंद्र हिरवानी के नाम है जिन्होंने चेन्नई में 1988 में 136 रन देकर 16 विकेट लिए थे। एक मैच के जादुई लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी ने तब दोनों पारियों में 8 विकेट चटकाए थे।
अब अश्विन और मार्शल भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 6 बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजी की लिस्ट में बराबरी पर आ चुके हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications