दूल्हा-दुल्हन को मिलेगा सचिन तेंदुलकर का आशीर्वाद? स्टार खिलाड़ी ने घर जाकर दिया शादी का कार्ड
Sachin Tendulkar Receives Invitation: भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु 22 दिसंबर को शादी करने वाली हैं। हाल ही में सिंधु अपने मंगेतर के साथ दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के घर पहुंची और उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड दिया। सचिन तेंदुलकर ने इस खुशी के मौके पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
सचिन तेंदुलकर ने कही दिल की बात
सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साई के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने दोनों के लिए एक खास संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा कि बैडमिंटन में स्कोर हमेशा 'प्यार' से शुरू होता है, और वेंकट दत्ता साई के साथ आपकी खूबसूरत जर्नी 'प्यार' के साथ जारी रहे! हमें अपने खास दिन का हिस्सा बनने के लिए पर्सनली इनवाइट करने के लिए धन्यवाद। बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

पीवी सिंधु के पिता हैं खुश
पीवी सिंधु और वेंकट की शादी की तारीख को आगामी बैडमिंटन टूर्नामेंट्स को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है। सिंधु के पिता पीवी रमना ने इंडिया टुडे को बताया कि शादी की सारी तैयारियां एक महीने पहले ही फाइनल हो चुकी हैं, और यह सही समय है क्योंकि जनवरी से सिंधु का शेड्यूल काफी व्यस्त होगा।
कौन हैं सिंधु के पति?
सिंधु के मंगेतर वेंकट हैदराबाद से हैं और वे पॉसाइडेक्स टेक्नोलॉजीज में एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर कार्यरत हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपने करियर के दौरान दिल्ली कैपिटल्स को भी मैनेज किया है, जो कि JSW और GMR के स्वामित्व वाली टीम है।
22 दिसंबर को होगी शादी
यह शादी सिंधु के बैडमिंटन करियर और टूर्नामेंट्स के शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए सही समय पर तय की गई है। सिंधू के परिवार द्वारा की गई घोषणा के अनुसार उनकी शादी 22 दिसंबर को होगी और इसके बाद 24 दिसंबर को हैदराबाद में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। शादी की तारीख को इस तरह से तय किया गया है कि सिंधू को जनवरी में अपनी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खेलों को फिर से शुरू करने का समय मिल सके।
In badminton, the score always starts with love, & your beautiful journey with Venkata Datta Sai ensures it continues with love forever! ♥️🏸
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 8, 2024
Thank you for personally inviting us to be a part of your big day. Wishing you both a lifetime of smashing memories & endless rallies… pic.twitter.com/kXjgIjvQKY












Click it and Unblock the Notifications