पंजाब ने बनाया 18 सालों के IPL इतिहास का सबसे बड़ा कीर्तिमान, चहल को गले लगा प्रीति जिंटा ने धनश्री को जलाया
PBKS vs KKR: आईपीएल के 18 सीजन में जो काम कोई अन्य टीम नहीं कर पाई, उसे पंजाब किंग्स ने कर दिखाया। यह ऐसा रिकॉर्ड है, जो बड़ी-बड़ी टीमों ने नहीं बनाया। कम स्कोर के बाद पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने करिश्मा कर दिया और केकेआर को धांसू अंदाज में पटखनी दे डाली।
पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 111 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने धमाल मचाते हुए केकेआर के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दिया। केकेआर की टीम 95 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।

पंजाब ने 18 सालों के आईपीएल इतिहास में सबसे कम स्कोर डिफेंड करने का कीर्तिमान बना दिया। इससे पहले साल 2009 में पंजाब के सामने चेन्नई सुपर किंग्स ने 116 रनों को डिफेंड किया था। पंजाब किंग्स ने इस कीर्तिमान को तोड़ते हुए लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा दिया।
एक समय मायूस और उदास बैठीं प्रीति जिंटा केकेआर का हर विकेट गिरने पर ख़ुशी से उछल रही थीं और जीत के बाद स्टेडियम में ही कूदने लगीं। उनको सबसे ज्यादा ख़ुशी हुई और होनी भी थी क्योंकि टीम ने एक नया इतिहास रच दिया था।
चहल का रिकॉर्ड प्रदर्शन, प्रीति जिंटा ने लगाया गले
पंजाब ने 18 सालों के आईपीएल इतिहास में सबसे कम स्कोर डिफेंड करने का कीर्तिमान बना दिया। इससे पहले साल 2009 में पंजाब के सामने चेन्नई सुपर किंग्स ने 116 रनों को डिफेंड किया था। पंजाब किंग्स ने इस कीर्तिमान को तोड़ते हुए लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा दिया।
अंक तालिका में हुआ बदलाव
इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई है। पंजाब ने 6 मैचों में 4 जीत हासिल की है। गुजरात, दिल्ली और आरसीसी पहले तीन स्थानों पर मौजूद हैं। केकेआर की टीम छठे स्थान पर है।
रहाणे ने ली हार की जिम्मेदारी
मैच के बाद अजिंक्य रहाणे ने इस हार की जिम्मेदारी खुद ली और कहा कि मैंने जिम्मेदारी से बैटिंग नहीं की। कप्तान होने के नाते मुझे समझकर खेलना चाहिए था। इस हार की जिम्मेदारी मैं खुद लेता हूँ।












Click it and Unblock the Notifications