उमरान मलिक ने रचा इतिहास, इससे पहले IPL में कभी नहीं हुआ ऐसा काम

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक ने रविवार, 17 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 28वें मैच में पंजाब किंग्स के परखच्चे उड़ा दिए। उमरान ने टीम को जीत दिलाने के लिए जबरदस्त गेंदबाजी पेश की। साथ ही उन्होंने नया इतिहास भी रच दिया। उमरान ने 4 ओवर में महज 28 रन देते हुए 4 विकेट अपने नाम किए।
यह भी पढ़ें- ये 4 खिलाड़ी कर सकते हैं टीम इंडिया में वापसी, IPL में मचा रहे धमाल

इससे पहले कभी नहीं हुआ ऐसा काम
उमरान ने इस गेंदबाजी के दाैरान ऐसा काम किया जो अभी तक आईपीएल इतिहास में कभी नहीं हुआ था। यह काम है पारी के 20वें ओवर में बिना कोई रन दिए टीम के खाते में 4 विकेट डाल देना। जी हां, उमरान ने पंजाब के लिए पारी का आखिरी ओवर फेंका। इस ओवर में उमरान ने कोई भी रन नहीं दिया, लेकिन 4 बल्लेबाज आउट हो गए। इसमें तीन विकेट उमरान के नाम रहे तो चाैथा बल्लेबाद रन आउट हुआ। ऐसा आईपीएल इतिहास में कभी भी पारी के आखिरी ओवर में नहीं हुआ है।

ऐसा करने वाले चाैथे गेंदबाज बने
उमरान की धमाकेदार गति ने पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में ढेर कर दिया। उमरान ने राहुल चाहर और वैभव अरोड़ा को बोल्ड किया उखाड़ फेंका। साथ ही उन्होंने बड़े हिटर ओडियन स्मिथ को बी आउट किया। ओवर की आखिरी गेंद पर पंजाब के अर्शदीप सिंह ने बल्ले से गेंद रोककर उमरान की हैट्रिक रोकी लेकिन एक रन चुराने की कोशिश में रन आउट हो गए। इसी के साथ उमरान आईपीएल मैच में एक पारी के अंतिम ओवर में मेडन फेंकने वाले चौथे गेंदबाज बन गए।

दिलाई लगातार चाैथी जीत
वहीं मैच की बात करें तो उमरान ने टीम को सीजन की लगातार चाैथी जीत दिलाने के लिए भी अहम काम किया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने 152 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा हैदराबाद ने 7 विकेट रहते किया। हैदराबाद ने पंजाब को हराकर सीजन की लगातार चौथी जीत दर्ज की। वह अब आठ अंक लेकर चौथे पायदान पर पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications