RCB vs PBKS, Pitch And Weather: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
RCB vs PBKS, Pitch And Weather: IPL 2025 में आज, 20 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हाई-वोल्टेज एक्शन देखने को मिलेगा। ये मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 95 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसे PBKS ने पांच विकेट से जीत लिया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है क्योंकि RCB को अपने घर पर लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं PBKS शानदार प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रही है।

RCB vs PBKS: Weather Report: वेदर रिपोर्ट
चंडीगढ़ में रविवार दोपहर के मौसम में उमस रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 34°C और ह्यूमिडिटी का स्तर 46 प्रतिशत तक रहेगा। ऐसे में बल्लेबाजों को पिच पर अच्छा खेल दिखाने का मौका मिल सकता है, लेकिन उमस से गेंदबाजों को भी चुनौती होगी। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।
RCB vs PBKS: Pitch Report: पिच रिपोर्ट
चंडीगढ़ की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन यहां खेले गए तीनों मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। गेंदबाजों को कुछ मदद मिलने की उम्मीद है, जैसा कि PBKS और KKR के मुकाबले में देखा गया था। खासतौर पर स्पिनर्स को यहां फायदा हो सकता है और वे महत्वपूर्ण विकेट निकालने में सक्षम हो सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा। अभिनंदन सिंह।
पंजाब किंग्स टीम: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशाक, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, आरोन हार्डी। अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश।












Click it and Unblock the Notifications