PBKS vs LSG: पंजाब ने टॉस जीत पहले चुनी गेंदबाजी, तैयारी के साथ उतरी है लखनऊ सुपरजाएंटस

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 42वां मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर पंजाब किंग्स की टीम का सामना लखनऊ सुपरजाएंटस से हो रहा है। दोनों टीमें इस सीजन पहली बार एक दूसरे से भिड़ने जा रही हैं। इस मैच की सबसे अहम बात यह है कि दो ऐसी टीमों का सामना होने जा रहा है जो एक दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं क्योंकि इस सीजन से पहले कई खिलाड़ी एक ही टीम में साथ खेलते नजर आते थे। इसमें दोनों टीम के कप्तान का नाम भी शामिल है।

IPL 2022
Photo Credit: Twitter/IPL

लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम पहली बार लीग में हिस्सा ले रही है, जिसमें उसने अब तक खेले गये 8 में से 5 मैचों में जीत हासिल की है और अंकतालिका में चौथे पायदान पर कब्जा जमाये रखा है, जबकि पंजाब किंग्स की टीम 8 में से सिर्फ 4 में ही जीत हासिल कर सकी है। दोनों टीमों ने अपने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है लेकिन जीत की लय में निरंतरता नहीं होना ही टीम की सबसे बड़ी कमजोरी नजर आ रहा है।

और पढ़ें: 'उसने अपनी मां से वादा किया था', वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ने सुनाई दिल्ली के हीरो की कहानी

पुणे के मैदान की बात करें तो इस मैदान पर खेले गये 7 मैचों में से 4 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है जबकि राजस्थान की टीम ने 144 रनों के न्यूनतम स्कोर का बचाव भी इसी मैदान पर किया है। रनों का पीछा करने वाली टीमों के लिये ओस ज्यादा मददगार साबित नहीं हुई है। इस मैच को छोड़ दें तो सभी टीमों का स्कोर यहां पर 150 से ज्यादा रहा है। पिच की बात करें तो यहां पर घास नजर आ रही है जिसको देखकर साफ लग रहा है कि तेज गेंदबाजों को उछाल का भी फायदा मिलता नजर आयेगा।

इसी को देखते हुए जब पंजाब किंग्स की टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीता तो पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और कहा कि इससे हमें पता चलता है कि हमें कितने रनों का पीछा करना है। पंजाब किंग्स की टीम ने इस मैच के लिये अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं पर केएल राहुल से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगर वो टॉस जीतते तो वो भी गेंदबाजी के लिये जाते लेकिन इस पिच पर ओस का ज्यादा प्रभाव नहीं है तो हम बेहतर क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे।

वहीं पर लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव करते हुए मनीष पांडे को बाहर बिठाया है और आवेश खान को प्लेइंग 11 में जगह दी है। गौरतलब है कि आईपीएल 2022 के नये फॉर्मेट के चलते दोनों टीमों के बीच प्लेऑफ से पहले सिर्फ एक ही बार मुकाबला देखने को मिलेगा।

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल (सी), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), केएल राहुल (सी), मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+