PBKS vs DC, Pitch Weather Report: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

Punjab Kings vs Delhi Capitals: आईपीएल 2025 के लीग स्टेज का आखिरी वीकेंड एक जबरदस्त मुकाबले का गवाह बनने वाला है। पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच सीजन का 66वां मैच शनिवार शाम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली अपना आखिरी मैच खेलेगी, वहीं पंजाब टॉप-2 की रेस में अपनी उम्मीदें मजबूत करने उतरेगी। अब बात करते हैं कि इस मैच में मौसम का मूड कैसा रहेगा और पिच किसका साथ दे सकती है।

आईपीएल इतिहास में अब तक पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच कुल 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से पंजाब ने 17 बार बाजी मारी है, जबकि दिल्ली को 16 मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

punjab kings

जयपुर में कैसा रहेगा आज का मौसम
शनिवार को जयपुर में गर्मी खिलाड़ियों की परीक्षा लेने वाली है। तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि ह्यूमिडिटी (Humidity) 23% के आसपास होगी। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन मैच के दूसरे हाफ में ओस (Dew) गिर सकती है, जो गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

Pitch Report: पिच रिपोर्ट
सवाई मानसिंह स्टेडियम इस सीजन हाई-स्कोरिंग वेन्यू रहा है। यहां की पिच पर अच्छी बाउंस मिलती है, जिससे बैटिंग आसान हो जाती है। इस मैदान पर इस सीजन अब तक 170-175 का औसत स्कोर रहा है। खास बात ये है कि पिछले 6 में से 5 पारियों में 200+ का स्कोर बन चुका है, जिसे चेज भी किया गया है।

शाम के मैचों में ओस (dew) का असर साफ दिखता है, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम शायद पहले गेंदबाजी करना पसंद करे।

बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
इन आंकड़ों और हालात को देखें तो आज के मैच में बल्लेबाजों का बोलबाला रहने की पूरी उम्मीद है, खासकर दूसरी पारी में। गेंदबाजों को सही लाइन और लेंथ के साथ रणनीति बनानी होगी, वरना रन लुटने तय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+