PBKS vs DC: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें धर्मशाला स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आईपीएल 2025 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ में बनी दो टीमों- पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच गुरुवार को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच जीतकर पंजाब टेबल टॉप करेगी और प्लेऑफ़ का टिकट पक्का कर लेगी, जबकि दिल्ली के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। मैच शाम 7:30 बजे से धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स का पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ था जो बारिश के कारण रद्द हो गया। उस समय दिल्ली हार की कगार पर थी, लेकिन रेन-गॉड ने उन्हें एक अंक का तोहफा दे दिया। अब दिल्ली को अपनी कमजोरियों पर काम करना होगा क्योंकि प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए आज जीत जरूरी है।

पंजाब के पास टेबल टॉप करने का मौका
पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक 15 अंक जुटा लिए हैं। अगर वे आज का मुकाबला जीतते हैं तो न सिर्फ उनका प्लेऑफ में जाना तय हो जाएगा, बल्कि वे पॉइंट्स टेबल में टॉप पर भी पहुंच जाएंगे। पंजाब की बैटिंग फॉर्म और बोलिंग यूनिट दोनों लय में नजर आ रही हैं।
DC Vs PBKS: मौसम का मिजाज: बारिश फिर न कर दे खेल खराब!
धर्मशाला में गुरुवार की शाम बारिश की 25% संभावना जताई गई है। तापमान करीब 19°C रहने का अनुमान है। और ह्यूमिडिटी 74% तक जा सकती है। अगर बारिश ने दखल दिया तो DLS का रोल अहम हो सकता है।
PBKS vs DC: पिच रिपोर्ट: हाई-ऑल्टिट्यूड, हाई-स्कोरिंग?
एचपीसीए स्टेडियम ऊंचाई पर स्थित है, जिससे गेंद हवा में तेज उड़ती है और बल्लेबाजों को लंबे शॉट्स लगाने में मदद मिलती है। बाउंड्रीज छोटी हैं और पिच पर अच्छा बाउंस रहता है। हालांकि अगर बारिश होती है, तो गीला आउटफील्ड गेम को स्लो कर सकता है। ऐसी स्थिति में पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद हो सकता है। क्या पंजाब अपने होम ग्राउंड से जीत की उड़ान भरेगी या दिल्ली आखिरी दम तक टक्कर देगी? धर्मशाला में क्रिकेट और बादलों की जंग दिलचस्प होने वाली है।
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, मुशीर खान, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन। हरनूर सिंह, पाइला अविनाश, मिशेल ओवेन।
दिल्ली कैपिटल्स टीम: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे, जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क, समीर रिज़वी, डोनोवन फेरेरा, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी, सेदिकुल्लाह अटल।












Click it and Unblock the Notifications