पंजाब किंग्स रच देगी आईपीएल में बड़ा इतिहास, आज सलमान खान करेंगे नये कप्तान की घोषणा, टीवी पर कितने बजे देखें?
आईपीएल से पहले इस बार मेगा ऑक्शन में धमाल देखने को मिला था। बेहतरीन प्लेयर्स को लेकर टीमों के बीच होड़ भी मची हुई थी। जिसके पर्स में ज्यादा पैसा था, उस टीम ने धाकड़ खिलाड़ी खरीदे। पंजाब किंग्स ने इस सीरीज के लिए कई धमाकेदार प्लेयर खरीदे हैं।
इस बीच पंजाब किंग्स अपना कप्तान नियुक्त करने की योजना तैयार कर चुकी है। पंजाब किंग्स में पिछले सीजन कप्तानी शिखर धवन कर रहे थे लेकिन अब वह रिटायर होकर चले गए हैं और टीम को नया नाम घोषित करना है। इसको एक प्रोग्राम में देखा जा सकेगा।

पंजाब किंग्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान कुछ अलग तरह से करने का फैसला लिया है। विवादित रियलटी शो बिग बॉस में पंजाब किंग्स का कप्तान घोषित किया जाएगा। टूर्नामेंट और इस शो के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं देखने को मिला था।
आज हो जाएगा कप्तान घोषित
शो के होस्ट सलमान खान पंजाब के नए कप्तान का ऐलान करने वाले हैं। कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर रविवार को आने वाले एपिसोड में पंजाब किंग्स के नए कप्तान की घोषणा कर दी जाएगी। सलमान खान ने इससे पहले कभी इस तरह का ऐलान नहीं किया है। यह इतिहास में पहली बार होगा। रात 9 बजकर 30 मिनट पर पंजाब किंग्स के कप्तान की घोषणा हो जाएगी।
चहल भी शो में दिखाई देंगे
गौरतलब है कि इस शो में युजवेंद्र चहल और श्रेयस अय्यर भी शामिल होने वाले हैं। शूटिंग हो गई है और एपिसोड आना बाकी है। चहल और अय्यर के साथ सलमान खान मस्ती भी करते हैं। इससे कप्तान को लेकर भी एक बड़ा हिंट सामने आ गया है।
श्रेयस अय्यर हो सकते हैं नए लीडर
श्रेयस अय्यर ही टीम के कप्तान होने वाले हैं। उनको पंजाब की तरफ से बिग बॉस में भेजा गया है। पिछले आईपीएल में श्रेयस अय्यर ही केकेआर के कप्तान थे और टीम ने टाइटल अपने नाम किया था। इस बार अय्यर को 26 करोड़ 75 लाख की मोटी रकम के साथ पंजाब किंग्स ने खरीदा है। ऐसे में साफ़ है कि कप्तान वही होंगे।












Click it and Unblock the Notifications