IPL 2024: प्रीति जिंटा ने हर्षल पटेल पर की पैसों की बारिश, पंजाब किंग्स ने इतने करोड़ में खरीदा गेंदबाज
IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के सीजन के लिए प्लेयर्स ऑक्शन आज, 19 दिसंबर को दुबई के कोका कोलाएरिना में हो रहा है। ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों के नामों में से एक नाम भारतीय खिलाड़ी हर्षल पटेल का भी है, जिनपर पंजाब किंग्स ने पैसों की बारिश की है।
हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा। इस खरीददारी से प्रीति जिंटा काफी खुश नजर आईं। पटेल के लिए जीटी (GT) और एलएसजी (LSG) के बीच बड़ी प्रतिस्पर्धा थी लेकिन पीबीके (PBK) को आखिरी में बाजी जीत ली, और पटेल को आगामी सीजन के लिए अपने साथ जोड़ लिया है।

गेंदबाज हर्षल पटेल ने इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इस साल उन्हें आरसीबी ने रिलीज कर दिया था। हर्षल पटेल 2024 आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स के साथ 11.75 करोड़ रुपये की बड़ी राशि का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है।
हर्षस की बोली गुजरात टाइटन्स द्वारा 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस से शुरू हुई, जोकि जल्द ही गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर में बदल गई। अंततः, पंजाब किंग्स प्रतियोगिता में बाजी मार ले गया और गुजरात टाइटन्स बोली से पीछे हट गया, जिससे पंजाब किंग्स को उल्लिखित महत्वपूर्ण राशि के लिए हर्षल पटेल को हासिल करने की अनुमति मिल गई।












Click it and Unblock the Notifications