प्रीति जिंटा ने बदले कई लीडर लेकिन नहीं मिली ट्रॉफी, जानिए 18 सालों में पंजाब किंग्स के कप्तानों की लिस्ट

Punjab Kings: आईपीएल कुछ टीमों के लिए अब तक अच्छा नहीं रहा है। इस बार लीग का अठारहवां सीजन खेला जाना है। इससे पहले ही टीम का नया कप्तान घोषित कर दिया गया है। पंजाब किंग्स ही वह पहली टीम है, जिसने अपना कप्तान भी अनोखे अंदाज में घोषित किया है।

कलर्स चैनल पर आने वाले विवादित रियलटी शो बिग बॉस के वीकेंड एपिसोड में श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया। श्रेयस अय्यर के साथ युजवेंद्र चहल भी स्टेज पर सलमान खान के साथ मौजूद थे। सलमान ने अय्यर को कप्तान बनाने की घोषणा की। श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने आईपीएल की मेगा नीलामी में 26 करोड़ 75 लाख की धन राशि के साथ खरीदा है।

punjab kings

पंजाब किंग्स की किस्मत कभी साथ नहीं रही है। आईपीएल के सीजन आते गए और कप्तान बदलते गए लेकिन ट्रॉफी नहीं मिली। अब तक एक बार पंजाब किंग्स को आईपीएल के फाइनल में जाने का मौका मिला है। इसमें उनको हार का सामना करना पड़ा था। साल 2014 में ऐसा हुआ था, केकेआर ने पंजाब को हराया था।

Punjab Kings एक बार फाइनल में पहुंची

साल 2008 से लेकर अब तक कुल 17 कप्तान बनाने वाली इस टीम ने सब कुछ करके देख लिया लेकिन ट्रॉफी हमेशा दूर रही है। पहले सीजन में युवराज सिंह कप्तान थे, उस समय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। इसके बाद 2014 में फाइनल में जाने के अलावा अन्य सभी सीजन में लीग चरण से ही टीम बाहर हो गई।

Punjab Kings ने कुल 17 कप्तान बनाए

इस बार श्रेयस अय्यर को टीम में लाया गया है। उनको बड़ी रकम देकर लाया गया और कप्तानी सौंपी गई। यह इसलिए किया गया है क्योंकि पिछले सीजन केकेआर की टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टाइटल अपने नाम कर लिया था। कप्तान बदलने के बाद क्या पंजाब किंग्स ख़िताब जीत पाएगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है। 17 कप्तानों की लिस्ट जरूर देखनी चाहिए।

पंजाब किंग्स के कप्तानों की पूरी लिस्ट

  • युवराज सिंह- 2008
  • कुमार संगकारा- 2010
  • महेला जयवर्धने- 2010
  • एडम गिलक्रिस्ट- 2011
  • डेविड हसी- 2012
  • जॉर्ज बैली- 2014
  • वीरेन्द्र सहवाग- 2015
  • डेविड मिलर 2016
  • मुरली विजय- 2016
  • ग्लेन मैक्सवेल- 2017
  • रविचंद्रन अश्विन- 2018
  • केएल राहुल- 2020
  • मयंक अग्रवाल- 2021
  • शिखर धवन- 2022
  • सैम करन- 2023
  • जितेश शर्मा- 2024
  • श्रेयस अय्यर- 2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+