प्लेऑफ की रेस के बीच Punjab Kings को तगड़ा झटका! IPL से बाहर हो सकते हैं ग्लेन मैक्सवेल, कौन होगा रिप्लेसमेंट?

IPL 2025 जैसे-जैसे अपने अहम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। उनकी उंगली में फ्रैक्चर आया है, जिसकी पुष्टि खुद टीम के साथी खिलाड़ी मार्कस स्टॉयनिस (Marcus Stoinis) ने की है।

ग्लेन मैक्सवेल को यह चोट कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ पिछले मुकाबले से पहले ट्रेनिंग सेशन (Training) के दौरान लगी थी। उस मुकाबले में वे सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए मैच में उनकी जगह सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) को मौका दिया गया।

Glenn Maxwell

मार्कस स्टॉयनिस ने दिया अपडेट
मैक्सवेल के हमवतन और पीबीकेएस टीम के साथी मार्कस स्टोइनिस ने 'जियोस्टार' से बातचीत में कहा कि, 'दुर्भाग्य से मैक्सी की उंगली टूट गई है। ट्रेनिंग के आखिरी मैच से ठीक पहले उसे यह चोट लगी थी। उसे नहीं लगा कि यह बहुत गंभीर है, लेकिन यह बहुत गंभीर हो गई। उसका स्कैन हुआ और रिजल्ट बहुत अच्छे नहीं थे। इसलिए दुर्भाग्य से मैक्सी के लिए, मुझे लगता है कि वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।'

कौन होगा ग्लेन मैक्सवेल का रिप्लेसमेंट?
टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने इस चोट पर चिंता जताते हुए कहा कि वे फिलहाल किसी बेहतर रिप्लेसमेंट की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि, हमें 12वें मैच तक रिप्लेसमेंट चुनने की छूट है। हम अपनी मौजूदा स्क्वॉड के खिलाड़ियों को भी देख रहे हैं जैसे अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai), आरोन हार्डी (Aaron Hardie) या जेवियर बार्टलेट (जेवियर बार्टलेट)।'

पोंटिंग ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय लीग्स चलने के कारण विदेशी खिलाड़ियों का विकल्प सीमित है। ऐसे में टीम युवा भारतीय खिलाड़ियों को भी ट्रायल पर ले रही है और उन्हें धर्मशाला ले जाकर करीब से परखा जाएगा।

पंजाब के लिए बड़ी रणनीतिक चुनौती
ग्लेन मैक्सवेल का टूर्नामेंट से बाहर होना पंजाब किंग्स के लिए रणनीतिक तौर पर बड़ा नुकसान है। उनका अनुभव और ऑलराउंड खेल टीम के बैलेंस का अहम हिस्सा था। ऐसे में प्लेऑफ की रेस में मौजूद PBKS को अब बचे हुए मैचों में नए कॉम्बिनेशन के साथ उतरना होगा।

कुछ खास नहीं रहा ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन
भले ही IPL 2025 में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन अब तक औसत रहा हो, लेकिन उनकी फील्डिंग और मैच-बदलू एबिलिटी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पंजाब फैंस को अब उम्मीद है कि युवा खिलाड़ी टीम को इस झटके से उबारेंगे और मैक्सवेल जल्दी ठीक होकर मैदान पर वापसी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+