पाकिस्तान की PSL या भारत की IPL, किस लीग में मिलती है विनर को ज्यादा प्राइज मनी? हैरान कर देगी धन राशि
Prize Money IPL and PSL: भारत में आईपीएल और पाकिस्तान में पीएसएल इस बार लगभग एक साथ चल रहे थे। पाकिस्तान सुपर लीग 25 मई को समाप्त हो गई। लाहौर कलंदर्स ने फाइनल जीतकर ख़िताब अपने नाम कर लिया। भारत में आईपीएल फ़िलहाल चल रहा है, जिसका समापन 3 जुलाई को होगा।
आईपीएल को दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग माना जाता है। इसे कॉपी करते हुए ही पाकिस्तान सुपर लीग बनाई गई। पाकिस्तान चीजों को कॉपी करने में माहिर है। हालिया समय में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद तीनों सुरक्षा इकाइयों की प्रेस वार्ता को ही देख सकते हैं। भारत की प्रेस वार्ता के बाद पाकिस्तान ने भी पीपीटी बनाकर कॉपी किया लेकिन तथ्य झूठे थे।

IPL प्राइज मनी
आईपीएल का फाइनल अभी होगा, तो जीतने वाली टीम के ऊपर पैसों की बारिश हो जाएगी। करोड़ों रुपये की रकम टीम को मिलेगी। इस बार जीत दर्ज करने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये की धन राशि मिलने वाली है। हारने वाली टीम को भी 13 करोड़ रुपये की बड़ी रकम मिलेगी।
पीएसएल प्राइज मनी
पाकिस्तान सुपर लीग में इस सीजन जीत दर्ज करने वाली लाहौर कलंदर्स को करोड़ों रुपये की प्राइज मनी मिली है। यह धन राशि ऐसी है, जिसे जानने के बाद हैरानी जरूरी होने वाली है लेकिन सच्चाई यही है। आईपीएल विनर की प्राइज मनी से पीएसएल वालों को पांच गुना कम रकम मिलती है। लाहौर को इस सीजन पीएसएल जीतने के बाद 4 करोड़ 26 लाख की रकम मिली है। अब अंतर साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। इतनी प्राइज मनी तो राजस्थान रॉयल्स को साल 2008 के आईपीएल में मिली थी।
IPL में बढती गई राशि
इसके बाद आईपीएल में हर साल जीतने वाली टीम को मिलने वाली रकम बढती चली गई। हालांकि एक बार धन राशि में कमी भी हुई थी। कोरोना वायरस की वजह से साल 2020 में प्राइज मनी 10 करोड़ रुपये कर दी गई थी। बाद में इसमें फिर से वृद्धि कर दी गई।
पीएसएल नहीं कर सकती बराबरी
पाकिस्तान सुपर लीग तो आईपीएल के मुकाबले पैसों के मामले में कहीं नहीं टिकती। यहाँ हारने वाली टीम को भी तीन गुना ज्यादा रकम मिलती है। आने वाले सालों में भी आईपीएल का मुकाबला पाकिस्तान सुपर लीग नहीं कर पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications