PSL 2025: ड्रोन अटैक के बाद पीएसएल ने छोड़ा पाकिस्तान, टूर्नामेंट को Dubai शिफ्ट करने का फैसला
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 के बचे हुए मुकाबले अब पाकिस्तान में नहीं होंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने यह फैसला गुरुवार को हुई एक इमरजेंसी मीटिंग के बाद लिया। भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव, ड्रोन अटैक और रॉकेट हमलों को देखते हुए सभी प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराए जाएंगे।
PCB चेयरमैन मोसिन नक़वी ने बताया कि खिलाड़ियों, स्टाफ और फैंस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने गुरुवार को विदेशी खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की और उन्हें हालात की जानकारी दी। इसके बाद बोर्ड ने सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर दुबई शिफ्ट का निर्णय लिया।

रावलपिंडी स्टेडियम पर ड्रोन अटैक के बाद मचा हड़कंप
गुरुवार सुबह रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर एक ड्रोन हमला हुआ, जिससे PSL में अचानक खलबली मच गई। इसी दिन रात को कराची किंग्स और पेशावर जल्मी के बीच होने वाला मैच भी रद्द कर दिया गया। PCB ने बयान जारी कर कहा कि यह मैच अब नए शेड्यूल के अनुसार बाद में खेला जाएगा।
ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद भारत ने लिए जवाबी एक्शन
भारत सरकार ने कहा कि बुधवार को ऑपरेशन 'सिंदूर' के तहत नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के इलाके शामिल थे। इसके बाद गुरुवार सुबह भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम्स पर भी हमला किया, जिसमें लाहौर की एक यूनिट को भी 'न्यूट्रलाइज' कर दिया गया।
अब PSL के बचे चार लीग मैच और प्लेऑफ UAE में
PSL 2025 के चार बचे हुए लीग मुकाबले और उसके बाद प्लेऑफ और फाइनल अब UAE में कराए जाएंगे। ये मैच पहले रावलपिंडी, लाहौर और मुल्तान में होने थे। PCB ने कहा कि नई तारीखों और वेन्यू की जानकारी जल्द दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications