PSL 2024: इन दो खतरनाक टीमों के बीच टक्कर आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

PSL 2024 LAH vs QUE Pitch Report: लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच 19 फरवरी को एक अहम मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए टूर्नामेंट में खुद मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए जीत हासिल करना जरूरी है। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पिछले मुकाबले में पेशावर जाल्मी को हराने में सफलता हासिल की थी।

लाहौर कलंदर्स को जीत की तलाश

दूसरी तरफ लाहौर कलंदर्स को जीत की तलाश है। लाहौर कलंदर्स को अपने पिछले मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इस्लामाबाद यूनाइटेड लक्ष्य ने 18.2 ओवरों में ही आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया।

PSL 2024 1

जानें पिच और मौसम का मिजाज

इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 200 रन है। यह एक हाई स्कोरिंग पिच मानी जाती है। जहां बल्लेबाजों को फायदा मिलता है। गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी सही मानी जाती है। ऐसे में बल्लेबाजों का यहां बोलबाला रहा है। दोनों ही टीमों की कोशिश यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने की होगी। मौसम की बात करें तो आसमान साफ रहने की उम्मीद है। ऐसे में बारिश के कारण खेल में किसी तरह का कोई रुकावट नहीं होने वाला है।

लाहौर कलंदर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

लाहौर कलंदर्स: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, अब्दुल्ला शेख, रासी वान डेर डुसेन, डेविड विसे, लोर्कन टकर, सलमान फैयाज, जहांदाद खान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, जमान खान।

क्वेटा ग्लैडियेटर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

क्वेटा ग्लैडियेटर्स: सऊद शकील, जेसन रॉय, रिले रोसौव (कप्तान), सरफराज अहमद, ख्वाजा नफे, शेफेन रदरफोर्ड, अकील होसेन, अबरार अहमद, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद हसनैन।

लाहौर कलंदर्स की पूरी टीम

लाहौर कलंदर्स: शाहीन अफरीदी (कप्तान), फखर जमान, रासी वान डेर डुसेन, हारिस रऊफ, डेविड विसे, साहिबजादा फरहान, सिकंदर रजा, अब्दुल्ला शफीक, जमान खान, मिर्जा ताहिर बेग, मोहम्मद इमरान, अहसान हफीज, डैन लॉरेंस, जहांदाद खान , सैयद फरीदून, शाई होप, कामरान गुलाम, भानुका राजपक्षे, तैय्यब अब्बास।

क्वेटा ग्लेडियेटर्स की पूरी टीम

क्वेटा ग्लेडियेटर्स: रिले रोसौव (कप्तान), सरफराज अहमद, शेरफेन रदरफोर्ड, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद वसीम, जेसन रॉय, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद हसनैन, अबरार अहमद, विल स्मीड, सऊद शकील, सज्जाद अली, उस्मान कादिर, ओमैर यूसुफ, आदिल नाज़ , ख्वाजा नफ़े, अकील होसेन, सोहेल खान, लॉरी इवांस, बिस्मिल्लाह खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+