ISL vs PES: पीएसएल में ये है आज की धांसू ड्रीम XI, इन दो खिलाड़ियों से बन सकते हैं करोड़पति
ISL vs PES Dream 11: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में आज पाकिस्तानी सुपर लीग का धांसू मुकाबला खेला जाना है। रविवार को इस मैदान पर बारिश से मैच धुल गए थे। इसके बाद अब एक बार फिर से यह स्टेडियम मेजबानी करने के लिए तैयार है। इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच मैच खेला जाएगा।
पिछला मैच बारिश से धुलने के बाद पेशावर जाल्मी तीसरे स्थान पर है। इस बार जीत दर्ज करने पर पेशावर जाल्मी की टीम तालिका में दूसरे स्थान पर आ सकती है। ग्रुप चरण में अब कुछ ही मुकाबले बचे हैं। ऐसे में प्लेऑफ़ की दौड़ के लिए इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए भी मुकाबला काफी अहम रहने वाला है।

मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होना है। इस बार यहाँ बारिश ऐसे कोई आसार नहीं हैं और पूर्ण मुकाबला खेला जाएगा, जो फैन्स के लिए काफी अच्छी बात है। मुकाबले की ड्रीम इलेवन भी काफी अहम रहने वाली है।
इस्लामाबाद यूनाइटेड vs पेशावर जाल्मी ड्रीम XI (ISL vs PES Dream XI)
विकेटकीपर: आज़म खान
बल्लेबाज: एलेक्स हेल्स, बाबर आज़म, सैम अयूब, कॉलिन मुनरो
ऑल राउंडर: फिल वॉल्टर, शादाब खान, रोवमैन पॉवेल, आगा सलमान
गेंदबाज: ल्युक वुड, नसीम शाह
कप्तान: बाबर आज़म/रोवमैन पॉवेल
उपकप्तान: शादाब खान/आज़म खान
इस्लामाबाद यूनाइटेड vs पेशावर जाल्मी मैच में कौन जीतेगा?
पेशावर जाल्मी अच्छी फॉर्म में हैं। पिछले मैच में उनके बल्ले से शतकीय पारी आई है। इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम बल्ले से संघर्ष कर रही है। इस मैच में पेशावर का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है। पेशावर जाल्मी मुकाबले में जीत दर्ज कर सकती है।
इस्लामाबाद यूनाइटेड संभावित प्लेइंग 11
कॉलिन मुनरो, एलेक्स हेल्स, आगा सलमान, शादाब खान (कप्तान), आजम खान (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, नसीम शाह, हुनैन शाह, रुम्मन रईस
पेशावर जाल्मी संभावित प्लेइंग 11
सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसीबुल्लाह खान, रोवमैन पॉवेल, आसिफ अली, पॉल वाल्टर, ल्यूक वुड, नवीन-उल-हक, आरिफ याकूब, सलमान इरशाद












Click it and Unblock the Notifications