PSL 2024: इन दो खतरनाक टीमों के बीच होगी जोरदार टक्कर, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
PSL 2024 Islamabad United vs Multan Sultans: पाकिस्तान सुपर लीग 2024 का 27वां मुकाबला मुल्तान सुल्तान और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला जाएगा। मुल्तान सुल्तान ने 8 में से 6 मैचों में जीत हासिल की है। वह 12 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। जबकि इस्लामाबाद यूनाइटेड 9 मैचों में से 4 जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है।
ऐसा रहा है रिकॉर्ड
इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तान के बीच अब तक कुल 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं। पाकिस्तान सुपर लीग के इस सीजन दूसरी बार ये दोनों टीमें भिड़ रही है। पहली भिड़ंत में मुल्तान सुल्तान की टीम ने जीत हासिल की थी। पीएसएल में मुल्तान सुल्तान का पलड़ा इस्लामाबाद यूनाइटेड पर भारी रहा है। अब तक खेले गए 14 मुकाबलों में से 8 में मुल्तान सुल्तान की टीम ने बाजी मारी है।

टॉस होगा अहम
इस्लामाबाद यूनाइटेड ने रावलपिंडी में अपने आखिरी मैच में पहले गेंदबाजी करके जीत हासिल की थी। ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में भी लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी।दोनों कप्तानों में से टॉस जीतने वाला कप्तान पहले फील्डिंग करने का फैसला कर सकता है।
मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट
पाकिस्तान सुपर लीग के इस सीजन में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की सतह को धीमा होते देखा गया है। लेकिन यह अभी भी एक अच्छी बल्लेबाजी ट्रैक है। यहां मैच विनिंग स्कोर 175 के आसपास रह सकता है। शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को पिच से फायदा मिल सकता है।
रावलपिंडी मौसम रिपोर्ट
रविवार यानी कि 10 मार्च के दिन पूरे समय तापमान 22 डिग्री रहने के कारण स्थितियों में ज्यादा बदलाव का अनुमान नहीं है। ऐसे में क्रिकेट फैंस को पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
मुल्तान सुल्तान की संभावित प्लेइंग 11
मुल्तान सुल्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान व विकेटकीपर), डेविड मलान, रीजा हेंड्रिक्स, खुशदिल शाह, यसीर खान, इफ्तिखार अहमद, डेविड विली, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, शहनवाज दाहनी।
इस्लामाबाद यूनाइटेड संभावित प्लेइंग 11
मुल्तान सुल्तान: कॉलिन मुनरो, एलेक्स हेल्स, शादाब खान (कप्तान), सलमान अली आघा, आजम खखान (विकेटकीपर), हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, नसीम शाह, उबैद शाह, टाइमल हिल्स।












Click it and Unblock the Notifications