PSL 2024: मैच से पहले एक साथ 13 खिलाड़ियों की तबीयत खराब, अस्पताल के भी काटने पड़े चक्कर

PSL 2024, Karachi Kings: पाकिस्तान में इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग खेला जा रहा है। पाकिस्तान सुपर लीग में दुनिया भर से क्रिकेटर्स हिस्सा लेने आते हैं। 29 फरवरी को कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होने वाला मुकाबला रोमांचक रहा। लेकिन इस मुकाबले से ठीक पहले कराची किंग्स की टीम से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी।

एक साथ 13 खिलाड़ी बीमार

दरअसल, कराची की टीम के 13 खिलाड़ी मैच से ठीक पहले अचानक बीमार हो गए। इस खबर के सामने आने के बाद ही सोशल मीडिया पर फैंस ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ट्रोल करना शुरू कर दिया। खिलाड़ियों के बीमार होने के कारण टीम मैनेजमेंट के लिए प्लेइंग इलेवन का चुनाव करना भारी पड़ गया। सभी खिलाड़ियों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई थी।

PSL 2024 1

कराची किंग्स को मिली हार

हालांकि किसी तरह इस मुकाबले को पूरा किया गया और क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने कराची किंग्स के खिलाफ इस मैच को पांच विकेट से अपने नाम किया। कराची की टीम के 13 खिलाड़ियों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई। ऐसे में टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल उठने लगे। 13 खिलाड़ी बीमार होने के कारण सिर्फ 7 प्लेयर ही बचे थे। हालांकि 13 में से ही चार खिलाड़ियों ने दवाई लेने के बाद मैच में हिस्सा लिया।

अस्पताल भी जाना पड़ा

पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज के मुताबिक 13 खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी की तबीयत इतनी खराब हो गई थी कि उसे अस्पताल तक ले जाना पड़ा। इस रिपोर्ट में इस बात की उम्मीद जताई गई थी कि सारे खिलाड़ी एक-दो घंटे के भीतर ही ठीक हो जाएंगे। लेकिन पीसीएल के दौरान इस तरह की घटना घटे जाने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एक बार फिर से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

फैंस कर रहे हैं ट्रोल

पाकिस्तान सुपर लीग को पहले से ही क्रिकेट स्टेडियम की हालत को देखकर लगातार क्रिकेट फैंस पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ट्रोल कर रहे थे। इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग में दर्शकों की संख्या भी बेहद कम दिखाई पड़ रही है। पाकिस्तान सुपर लीग से ज्यादा भारत में होने वाले महिला आईपीएल में दर्शकों की संख्या देखने को मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+