इस बार रोहित शर्मा से होगी बाबर आजम की तुलना, PSL में हार के बाद किया कुछ ऐसा- VIDEO

Pakistan Super League 2022-23: विराट कोहली के साथ बाबर आजम की तुलना होते देख ये किसी का ध्यान नहीं किया कि उनमें रोहित शर्मा वाला अंदाज भी धीरे-धीरे आता जा रहा है। वीडियो में देखिए आजम ने क्या कहा।

Babar Azam and Rohit Sharma

PSL 2022-23: बाबर आजम को विराट कोहली का क्लोन कहना शायद ठीक नहीं होगा। उन्होंने कुछ सालों से अपनी खेल शख्सियत बनाई है और भारत के सुपरस्टार को उनके खराब समय में कहा है- ये वक्त भी गुजर जाएगा। आजम खेल के साथ तजुर्बे में भी आगे बढ़े हैं और वे अपने आप में एक खूबसूरत बल्लेबाज हैं जिनके बल्ले से कुछ मनमोहक शॉट्स निकलकर खेल की सुंदरता को बढ़ाते हैं। लोगों ने जबसे आजम को देखा तबसे उनको लगा कि विराट कोहली का एक जवाब मिल गया है जो पाकिस्तान के पास है। इसने भारतीय फैंस को जलन भी दी और पाक फैंस को जरूरत से ज्यादा इतराने का मौका लेकिन कोहली बनाम आजम की रेस कराने वालों का ध्यान कभी इस बात पर नहीं गया कि आजम की रोहित शर्मा के साथ भी कोई समानता हो सकती है।

 प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऐसा हुआ

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऐसा हुआ

लेकिन अब ध्यान जा सकता है क्योंकि पेशावर जालमी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऐसा हुआ है जहां पेशावर के कप्तान आजम ने रोहित शर्मा के अंदाज में जवाब दिया। रोहित तो अपने मजेदार जवाबों के लिए पूरी दुनिया में चर्चित है। खासकर जब बात हिंदी में जवाब देने की आती है तो रोहित का कोई मुकाबला नहीं, कोई ह्यूमर में उनके आसपास नहीं टिकता। ऐसे में बाबर आजम से कराची किंग्स के संघर्ष के बारे में बात की गई। असल में कराची ने इस सीजन में चार मैच (तीन मैच आखिरी ओवर में) गंवाए हैं। इससे पहले सीजन में आजम ही कराची किंग्स के कप्तान थे। ऐसे में पत्रकार को लगा कि चलो आजम से ही पूछ लेते हैं उनकी पूर्व टीम को सुधार के लिए क्या करने की जरूरत है।

मैं उनका कोच थोड़ा हूं?

मैं उनका कोच थोड़ा हूं?

बाबर ने अपनी टीम की इस्लामाबाद यूनाइटेड से हार के बाद कहा, "मैं उनका कोच थोड़ा हूं? आपसे मुझसे पुछ रहे हैं उनके बारे में। आज के मैच की बात करते हैं।"

2019 के एकदिवसीय विश्व कप के दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल के जवाब में रोहित ने भी कुछ ऐसा ही कहा था, "अगर मैं पाकिस्तान का कोच बना तो मैं बताउंगा, अभी क्या बताउंगा" .

यहां देखें वीडियो-

पाकिस्तान सुपर लीग की बात करें तो मुल्तान सुल्तांस 5 मैचों में चार मुकाबले जीतकर नंबर एक पर है फिर तीन मैच जीत चुकी इस्लामाबाद यूनाइटेड का नंबर आता है। लाहौर कलंदर की टीम दो मैच जीतने के बाद तीसरे नंबर पर है। बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है लेकिन खराब भी नहीं कही जा सकती है क्योंकि वह चार मैचों में दो हारे हैं और दो जीते हैं उनके 4 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर बैठे हैं। तो वहीं बाबर आजम की पूर्व टीम कराची किंग्स पांच मैचों में केवल एक मैच ही जीत पाई है जिसके लिए आजम से सवाल किया गया था। रन रेट के आधार पर अंतिम पायदान पर क्वेटा ग्लैडिएटर्स है जिन्होंने कराची की टीम की तरह 5 में एक ही मुकाबला जीता है।

Recommended Video

    Shardul Thakur मंगेतर Mitali Parulkar के साथ लेंगे सात फेरे, शुरु हो गए कार्यक्रम | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+