'ना कोहली, ना रोहित और ना धोनी', बल्ले से धूम मचाने वाले प्रियांश आर्य इन 2 क्रिकेटरों के फैन, ये है वजह
Priyansh Arya: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में उभरते सितारों की लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ गया है-प्रियांश आर्य। पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से खेलते हुए प्रियांश ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने 42 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली जिसमें 9 छक्के और 7 चौके शामिल थे।
8 अप्रैल को हुए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 201 रन ही बना सकी और मुकाबला 18 रनों से हार गई। यह सीएसके की लगातार चौथी हार रही।

दिल्ली के Priyansh Arya चमक
दिल्ली के अशोक विहार इलाके से ताल्लुक रखने वाले प्रियांश आर्य अब क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन चुके हैं। स्टार स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में प्रियांश ने बताया कि उन्होंने महज़ 8-9 साल की उम्र में एलबी शास्त्री क्लब जॉइन किया था।
कोहली-रोहित नहीं इस दिग्गज को करते हैं फॉलो
जहां आज के युवा विराट कोहली और रोहित शर्मा को अपना आदर्श मानते हैं, वहीं प्रियांश ने कहा कि वह गौतम गंभीर और युवराज सिंह को फॉलो करते हैं। इसकी एक खास वजह ये भी है कि प्रियांश के कोच संजय भारद्वाज वही हैं, जिन्होंने गंभीर को भी ट्रेनिंग दी थी।
Star Sports को शेयर किए गए वीडियो में प्रियांश ने बताया कि, "गौतम भइया भी हमारे क्लब से ही हैं। मैंने वहीं से खेलना सीखा, और उनका खेल हमेशा से मुझे इंस्पायर करता है।"
IPL में उभरते सितारे की दस्तक
प्रियांश की ये पारी न सिर्फ पंजाब को जीत दिलाने में काम आई, बल्कि उन्होंने खुद को एक मैच विनर बैटर के रूप में स्थापित कर दिया है। जिस कॉन्फिडेंस और क्लीन हिटिंग के साथ उन्होंने बल्लेबाजी की, वह आने वाले मुकाबलों के लिए बड़े संकेत हैं और अन्य टीमों को उनके खिलाफ रणनीति बनानी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications