RCB को चैंपियन बनाने के बाद रिंकू सिंह की पत्नी के पास पहुंचा दिग्गज, डांस देख फैंस भी हैरान, वीडियो वायरल

RCB pacer Video goes viral: आईपीएल 2025 में आरसीबी को चैंपियन बनाने में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी। भुवनेश्वर ने शुरुआती ओवरों में विपक्षी टीम के टॉप बल्लेबाजों को जल्दी आउट करके आरसीबी को मैच में बनाने का काम किया था। भुवनेश्वर अपने अनुभव के कारण कप्तान को सही समय पर रणनीति बदलने और गेंदबाजों को सही दिशा देने में भी मदद करते रहे। टीम को जीत दिलाने के बाद वह रिंकू सिंह की सगाई में पहुंचे।

प्रिया सरोज के साथ भुवी ने किया डांस (RCB pacer Video goes viral)

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने हाल ही में अपने रिसेप्शन में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के साथ जमकर डांस किया। यह सगाई समारोह रविवार यानी 8 जून को लखनऊ में धूमधाम से मनाई गई। इस आयोजन में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख व्यक्ति मौजूद थे। प्रिया सरोज के साथ भुवी का डांस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

Priya Saroj 1

वायरल हो रहा है डांस का वीडियो

इस समारोह में भुवनेश्वर कुमार के अलावा अन्य क्रिकेटर जैसे पीयूष चावला और प्रवीण कुमार भी आए थे। एक इंस्टाग्राम यूजर ने वहां का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें भुवनेश्वर कुमार को जोड़े को सगाई की बधाई देते देखा जा सकता है। इस दौरान प्रिया सरोज ने उन्हें डांस के लिए बुलाया और उन्होंने खुशी-खुशी उनके साथ डांस किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी को लेकर खोला राज

भुवनेश्वर कुमार ने हाल ही में अपनी फिटनेस और गेंदबाजी के बारे में भी खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि 2015 के बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी की गति बढ़ाने के लिए पावर ट्रेनिंग शुरू की। पहले उनकी गेंदबाजी की औसत गति 130-132 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जो बाद में बढ़कर 137-138 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी जानबूझकर गति बढ़ाने की कोशिश नहीं की, लेकिन पावर ट्रेनिंग और कुछ तकनीकी बदलावों की मदद से उनकी गेंदबाजी बेहतर हुई।

आरसीबी की जीत में निभाई अहम भूमिका

भुवनेश्वर ने बताया कि उनके ट्रेनर बासु सर थे, जो अब RCB के ट्रेनर भी हैं। उन्होंने ही पावर ट्रेनिंग शुरू करवाई, जिससे भुवनेश्वर की ताकत बढ़ी और वह तेज गेंदबाजी करने लगे। इस साल भुवनेश्वर ने RCB के लिए 14 मैचों में 17 विकेट लिए और टीम की ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+