कमाल की है Rinku Singh और Priya Saroj की लव स्टोरी, ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

Rinku Singh and Priya Saroj Love Story: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और प्रिया सरोज को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। रिंकू और प्रिया दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में अलग पहचान बना चुके हैं। क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से अकेले दम पर टीम को जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह की फैन फॉलोइंग पिछले कुछ समय में काफी बढ़ी है। रिंकू सिंह को आईपीएल 2025 में केकेआर ने 13 करोड़ में रिटेन किया है।

प्यार में हैं रिंकू सिंह और प्रिया सरोज (Rinku Singh and Priya Saroj Love Story)

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के बीच दोस्ती का रिश्ता था। लेकिन समय के साथ उनकी दोस्ती प्रेम में बदल गई। दोनों की बातचीत और मुलाकातों ने उनके रिश्ते को और मजबूत किया। यही नहीं, उनके परिवार भी इस रिश्ते से खुश हैं और इसे समर्थन दे रहे हैं। प्रिया के पिता और सपा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने खुद इस बात की पुष्टि की कि रिंकू और प्रिया एक-दूसरे के टच में हैं।

Priya Saroj 1

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

रिंकू सिंह और प्रिया की लव स्टोरी की शुरुआत दोस्ती से हुई थी। रिंकू सिंह अलीगढ़ से आते हैं, वह क्रिकेट के क्षेत्र में अपना नाम कमा चुके हैं। वहीं, प्रिया जो यूपी के मछलीशहर क्षेत्र से सांसद हैं और राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ी हुई हैं। प्रिया की दोस्त के पिता क्रिकेटर रहे हैं उन्होंने ही रिंकू और प्रिया की पहली मुलाकात कराई थी। तूफानी सरोज हाल ही में रिंकू के होम टाउन अलीगढ़ पहुंचे हुए थे, जहां उन्होंने एएनआई को इंटरव्यू में ये बात बताई थी।

शादी की खबरों पर कही ये बात

हालांकि, अभी तक सगाई की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह निश्चित है कि दोनों के बीच रिश्ता प्रेम और सम्मान पर आधारित है। भविष्य में इस रिश्ते का और भी खुलासा हो सकता है, लेकिन फिलहाल दोनों के परिवार इस रिश्ते को लेकर बहुत खुश हैं और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की बात हो रही है। तूफानी सरोज के मुताबिक पिछले कुछ समय से उनकी बेटी प्रिया और रिंकू एक-दूसरे के टच में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+