'65 पारियों में 3399 रन, मुझे बताओ भगवान, मुझे और क्या करना है', टीम से ड्रॉप होने पर छलका पृथ्वी शॉ का दर्द

Prithvi Shaw Sacked From Mumbai Team: 21 दिसंबर से भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी खेला जाना है। इस टूर्नामेंट को लेकर सभी टीमों ने अपनी-अपनी टीमों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट ए फॉर्मेट टूर्नामेंट में कुल 38 टीमें हिस्सा लेंगी। मुंबई ने भी अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, लेकिन इस बार मुंबई की टीम में पृथ्वी शॉ का नाम शामिल नहीं किया गया है।

पृथ्वी शॉ टीम से बाहर

हाल ही में पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए टीम में स्थान नहीं दिया। पृथ्वी शॉ के हालिया फॉर्म को लेकर चयनकर्ताओं ने यह फैसला लिया है। हालांकि, शॉ सेलेक्टर्स के इस फैसले से नाखुश नजर आए हैं और उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त की है। यह फैसला मुंबई के क्रिकेट प्रेमियों और शॉ के फैंस के लिए चौंकाने वाला है।

Prithvi Shaw 1

फैंस हुए हैरान

मुंबई के 17 खिलाड़ियों के स्क्वॉड में पृथ्वी शॉ का नाम न होने से उनके फैंस और क्रिकेट जगत में काफी चर्चा हो रही है। शॉ को हाल ही में अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे थे। हालांकि, उनकी कड़ी मेहनत और संभावनाओं को देखते हुए उनके चयन की उम्मीदें थीं, लेकिन उनके हालिया प्रदर्शन के कारण सेलेक्टर्स ने उन्हें स्क्वॉड में शामिल नहीं किया।

पृथ्वी शॉ ने कही ये बाद

पृथ्वी शॉ ने लिस्ट ए क्रिकेट में अपनी शानदार रिकॉर्ड को लेकर अपने आलोचकों को जवाब दे रहे हैं। शॉ ने 65 पारियों में 55.7 की औसत और 126 की स्ट्राइक रेट से 3399 रन बनाए हैं। इसके बावजूद वह अपने प्रदर्शन को लेकर निरंतर आलोचना का सामना कर रहे हैं। उनका यह संदेश यह भी दिखाता है कि वह खुद पर विश्वास बनाए रखे हुए हैं और अपने करियर में वापसी करने की उम्मीद जताते हैं। पृथ्वी शॉ ने लिस्ट ए के आंकड़े शेयर करते हुए लिखा कि मुझे बताओ भगवान, मुझे और क्या देखना है...।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+