'लोग तब हाथ छोड़ देते हैं जब हम...,' चोटिल पृथ्वी शॉ ने क्रिप्टिक इंस्टा पोस्ट में बयां किया दर्द
Prithvi Shaw: टीम इंडिया के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इन दिनों कांउटी क्रिकेट में लगी चोट से उबर रहे हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। पृथ्वी ने अपने चोटिल पैर की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में अपना दर्द बयां किया है।
बुरे वक्त में साथ छोड़ देते हैं लोग- पृथ्वी शॉ
शॉ ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'जब आप जिंदगी में आगे बढ़ रहे होते हैं तो लोग हाथ देते हैं, और जब आप बुरे दौर से गुजर रहे होते हैं तो हमेशा साथ छोड़ देते हैं।' दरअसल, नॉर्थहेम्पटनशायर के साथ अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान शॉ ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया और समरसेट के खिलाफ 244 रन बनाए।

मैदान पर वापसी में लगेगा दो महीने का समय
हालांकि, मैच के तुरंत बाद उन्हें चोट लग गई और रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें पूरी तरह से वापसी करने के लिए कम से कम दो महीने का समय लगेगा। वह डरहम के खिलाफ भी अपनी टीम के लिए शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में से एक थे क्योंकि उन्होंने 13 अगस्त को उस मैच में 76 गेंदों में नाबाद 125 रन बनाए थे और नॉर्थम्पटनशायर को छह विकेट से जीत दिलाई थी।
नॉर्थम्पटनशायर ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, डरहम के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते समय पृथ्वी के घुटने में चोट लग गई और स्कैन परिणामों से पता चला है कि चोट उम्मीद से ज्यादा है।

वन-डे कप में पृथ्वी शॉ ने किया शानदार प्रदर्शन
23 वर्षीय शॉ ने वन-डे कप 2023 के दौरान स्टीलबैक्स के साथ अपने छोटे कार्यकाल के दौरान चार पारियों में 429 रन बनाकर अच्छी छाप छोड़ी। उनकी रन बनाने की श्रृंखला में 9 अगस्त को समरसेट के खिलाफ 153 गेंदों में 244 रन की विशाल पारी शामिल थी, जिससे नॉर्थेंट्स को 87 रन से जीत मिली।
नॉर्थम्प्टनशायर के मुख्य कोच जॉन सैडलर ने कहा कि शॉ जैसे खिलाड़ी को छोड़ना बहुत मुश्किल है। अपने छोटे से कार्यकाल में पृथ्वी ने एक क्लब के रूप में हम पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला है। यह बहुत दुख की बात है कि वह इस टूर्नामेंट के आगे के सफर में हमारे साथ नहीं रहेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications