पृथ्वी शॉ ने दुखी होकर छोड़ दी टीम, जानिए अब कहां से खेलने का लिया है फैसला?
Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ ने अंततः अपना फैसला ले ही लिया और टीम छोड़कर दूसरी जगह खेलने के लिए चले गए। शॉ के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं गया है। उनको हर जगह से बेइज्जती का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया से लेकर आईपीएल तक में उनकी अनदेखी हुई है।
इतना ही नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में भी पृथ्वी शॉ को नजरअंदाज कर दिया गया था। फिटनेस ठीक करके आने के लिए कहा गया। बेहतरीन खेल के बाद भी टीम से बाहर कर दिया गया था। मुंबई क्रिकेट संघ से यह सब कुछ झेलने के बाद पृथ्वी शॉ ने दूसरी टीम का दमान थाम लिया।

अब वह मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलेंगे। उन्होंने इस टीम को अलविदा कह दिया है। अब नया रास्ता तलाशने के लिए पृथ्वी शॉ अपनी मंजिल को खोजने के लिए निकल गए हैं। हालांकि रास्ता आसान नहीं होगा लेकिन मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
घरेलू क्रिकेट में पृथ्वी शॉ का नया ठिकाना अब महाराष्ट्र की टीम है। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के अंडर में खेलने के लिए शॉ ने इस टीम में शामिल होने का फैसला लिया है। उनकी जर्सी भी सामने आई है। टीम में उनको शामिल कराने के लिए एक छोटा इवेंट देखने को मिला है, इसमें उनकी फोटो सामने आई है।
Prithvi Shaw ने मांगी एनओसी
हाल ही में खबरें आई थीं कि पृथ्वी शॉ ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से एनओसी जारी करने के लिए निवेदन किया है। इससे कयास लगाये जा रहे थे कि वह किसी दूसरी टीम से खेलने वाले हैं क्योंकि मुंबई ने उनको नजरअंदाज करना जारी रखा था।
Prithvi Shaw से पहले गए थे अर्जुन तेंदुलकर
इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर ने भी मुंबई टीम को छोड़ दिया था। अर्जुन तेंदुलकर के लिए मुंबई की टीम में संभावनाएं काफी कम थी। इस वजह से उन्होंने गोवा के साथ खेलने का फैसला लिया। अर्जुन तेंदुलकर अब भी गोवा के लिए ही खेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications