IND vs PM XI: भारत-ऑस्ट्रेलिया के वार्मअप मैच में बारिश बनी विलेन, रद्द हुआ पहले दिन का खेल

Prime Ministers XI vs India, Warm-up Match: रोहित शर्मा की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण गुलाबी गेंद टेस्ट से पहले अभ्यास मैच खेलने के लिए तैयार है, लेकिन मौसम की स्थिति के कारण कैनबरा में खेल शुरू नहीं हो पाया है।

ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री इलेवन और भारत के बीच दो दिवसीय अभ्यास मैच सुबह 9:10 बजे से शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण इसकी शुरुआत में देरी हुई है। लेटेस्ट अपडेट्स के अनुसार टीम इंडिया कैनबरा से वापस लौट चुकी है, ऐसे में पहले दिन का मैच शुरू होने से पहले ही रद्द हो गया है।

Rohit Sharma Yashasvi Jaiswal

गौरतलब है कि 6 दिसंबर से एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले डे/नाइट टेस्ट से पहले यह अभ्यास मैच भारत का एकमात्र अभ्यास मैच होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने मार्च 2022 के बाद से गुलाबी गेंद से कोई टेस्ट नहीं खेला है। इसलिए, खिलाड़ी और कोच रोशनी में गुलाबी गेंद की हरकतों से खुद को ढालने के लिए खेल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

दूसरे दिन 50-ओवर का होगा मैच
ESPNCricinfo के अनुसार, दूसरे दिन 50-ओवर का मैच होगा, जिससे भारत को बल्ले और गेंद दोनों से अभ्यास करने का समान अवसर मिलेगा। अभ्यास मैच से पहले भारत और पीएम इलेवन टीम ने संसद में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से पारंपरिक मुलाकात की। भारतीय टीम के साथ अपनी मुलाकात के दौरान, पीएम अल्बानीज ने विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री XI टीम: जैक एडवर्ड्स (कप्तान), मैट रेनशॉ, जैक क्लेटन, ओलिवर डेविस, जेडेन गुडविन, सैम हार्पर (विकेटकीपर), चार्ली एंडरसन, सैम कोन्स्टास, स्कॉट बोलैंड, लॉयड पोप, हैनो जैकब्स, महली बियर्डमैन, एडन ओ कॉनर, जेम रयान।

ये भी पढ़िए- NPL 2024: नेपाल प्रीमियर लीग में कब-कहां और कैसे लाइव देख सकेंगे सभी मैच, यहां जानें पूरा शेड्यूल

भारत टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, हर्षित राणा, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+