लीजेंड के साथ प्रीति जिंटा की सरप्राइज मुलाकात, IPL में लौटने का है इरादा, इन टीमों को जिताना है टाइटल

अटलांटा (यूएसए) 17 जून: क्रिस गेल आईपीएल की एक बड़ी हस्ती रहे हैं लेकिन उन्होंने इस लीग का बीता सीजन नहीं खेला। उन्होंने नीलामी से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था और भी क्रिकेट से दूर पार्टी वगैरह में मशगूल नजर आए। गेल पहले ही 40 के पार हो चुके हैं और उनमें कितना क्रिकेट बाकी बचा है यह बात कोई नहीं जानता लेकिन इस दिग्गज बल्लेबाज को उनके फैंस आईपीएल में फिर से देखना चाहते हैं।

प्रीति जिंटा की क्रिस गेल के साथ सरप्राइज मुलाकात

प्रीति जिंटा की क्रिस गेल के साथ सरप्राइज मुलाकात

जब भी क्रिस गेल इस इंडियन प्रीमियर लीग के साथ जुड़ी किसी चीज में शरीक होते हैं तो उनके भारतीय प्रशंसकों को काफी अच्छा लगता है। बॉलीवुड की कलाकार और आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम की सह मालिक प्रीति जिंटा ने हाल ही में इस दिग्गज कैरेबियाई बल्लेबाज के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में यूएसए के अटलांटा में दोनों को एक दूसरे को साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है जहां पर उनके साथ उद्योगपति परेश घेलानी भी है।

 क्रिस गेल कूल ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक पैंट में

क्रिस गेल कूल ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक पैंट में

तस्वीरों में आप देख सकते हैं और क्रिस गेल मुस्कुरा रहे हैं और पुराने दोस्तों संग क्वालिटी टाइम इंजॉय कर रहे हैं। प्रीति जिंटा ने इस तस्वीर को अपने अकाउंट पर शेयर किया है और कहा है क्रिस गेल के साथ मुलाकात करना हमेशा अच्छा लगता है यह एक भी वीकेंड सरप्राइस रहा है। प्रीति की पोस्ट चलता है कि उन्होंने गेल को एक सरप्राइज ही दिया है। इस दौरान प्रीति जिंटा को परंपरागत सूट में देखा गया जबकि क्रिस गेल कूल ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक पैंट में थे।

अगले साल फिर से आईपीएल में वापस आने की बात कही है

अगले साल फिर से आईपीएल में वापस आने की बात कही है

इंडियन प्रीमियर लीग में प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स के साथ गेल खेल चुके हैं। 42 साल के हो चुके इस खिलाड़ी ने अगले साल फिर से आईपीएल में वापस आने की बात कही है जिससे उनके फैंस में काफी उत्सुकता भी हुई है क्योंकि क्रिस गेल अपनी किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल को जीतना चाहते हैं। पंजाब किंग्स भी उस टीम में से एक है।

इन दो में एक टीम के लिए टाइटल जिताना चाहूंगा

कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रिस गेल ने कहा था, "मैं अगले साल वापस आ रहा हूं क्योंकि उनको मेरी जरूरत है। मैंने अभी तक आईपीएल में 3 टीमों का प्रतिनिधित्व किया है- कोलकाता, आरसीबी और पंजाब किंग्स। आरसीबी और पंजाब में किसी एक के लिए टाइटल जिताना चाहूंगा। मैं इनमें किसी एक टीम के लिए खेलना चाहूंगा। आरसीबी के साथ मेरा समय काफी अच्छा रहा, जहां मैं ज्यादा सफल रहा और पंजाब की टीम भी काफी अच्छे रही है। मैं खेलना चाहूंगा, और चुनौतियों का लुत्फ उठाना चाहूंगा, देखते हैं क्या होता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+