IPL 2026: प्रीति जिंटा ने अचानक क्यों ओढ़ा 26 साल पुराना दुपट्टा? वजह जानकर आप भी करेंगे सैल्यूट

Preity Zinta Emotional Post: आईपीएल 2026 के मैदान पर 28 अप्रैल की रात जब मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) को राजस्थान रॉयल्स (RR) के हाथों शिकस्त मिली, तो फैंस के चेहरे थोड़े मायूस जरूर थे। लेकिन मैच खत्म होने के बाद 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसने न केवल हार के गम को कम कर दिया, बल्कि इंटरनेट पर फैंस का दिल जीत लिया।

हार की कड़वाहट के बीच प्रीति ने अपनी जड़ों और एक फैंस के प्यार की जो कहानी सुनाई, वह वाकई किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। आइए जानतें हैं प्रीति जिंटा ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?

Preity Zinta

प्रीति जिंटा भले ही अपनी टीम की हार से दुखी थीं, लेकिन उन्होंने इसे 'पंजाबियत' के जज्बे से संभाल लिया। उन्होंने न केवल फैंस का शुक्रिया अदा किया, बल्कि पंजाब की लुप्त होती कला 'फुलकारी' को दुनिया के सामने लाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

प्रीति जिंटा का भावुक संदेश

प्रीति जिंटा ने अपनी हार को स्वीकार करते हुए बहुत ही सहज और आसान शब्दों में अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, 'पंजाब में आखिरी घरेलू खेल वैसा नहीं रहा जैसा हम अपने घरेलू मैदान पर चाहते थे लेकिन 'कोई ना'.... हमारे सामने अभी बहुत सारे खेल बाकी हैं। हमारे 'शेर स्क्वाड' के शानदार प्रदर्शन की बदौलत, हम टूर्नामेंट के आधे पड़ाव पर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर बैठे हैं, जिससे मुझे बहुत खुशी हो रही है।'

उन्होंने कहा कि, 'हमारे फैंस ने स्टेडियम के अंदर और बाहर हमें इतना प्यार और समर्थन दिया है, जो अविश्वसनीय से परे रहा है। मैं इस अवसर पर आप में से हर एक को धन्यवाद देना चाहती हूं जो स्टेडियम में, सोशल मीडिया पर और हर जगह PBKS का समर्थन करने के लिए आए। हमारा एकमात्र लक्ष्य आईपीएल 2026 को आप सभी के लिए यादगार बनाना है...इसीलिए - बस जीतना है।'

Preity Zinta

26 साल पुराना वो 'लाल दुपट्टा' और प्रीति का वादा

अपनी पोस्ट के अंत में प्रीति ने अपने पहनावे के पीछे छिपा एक बेहद निजी और अनसुना किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने जो लाल फुलकारी दुपट्टा ओढ़ा था, वह कोई साधारण कपड़ा नहीं है।

उन्होंने कहा कि, 'पुनश्च (PS) - यह लाल फुलकारी दुपट्टा 26 साल पुराना है और मुझे एक पंजाबी फैंस द्वारा गिफ्ट में दिया गया था, जिसने जोर देकर कहा था कि मैं इसे खेल के लिए पहनूं, तो यह रहा। मुझे यकीन है कि इससे उसे खुशी होगी, जैसे मुझे उसकी एक बहुत ही खास याद का हिस्सा पहनकर खुशी हुई।

Preity Zinta

फुलकारी स्थानीय कारीगरों द्वारा जीवंत लोक कढ़ाई की एक सुंदर लेकिन लुप्त होती कला है और मुझे उम्मीद है कि मैं अपने क्रिकेट मैचों के लिए इन दुपट्टों को पहनकर उन्हें बढ़ावा दूंगी और उनका प्रतिनिधित्व करूंगी।' प्रीति ने आगे लिखा कि वे इस परंपरा को पुनर्जीवित करने में एक छोटा सा योगदान देना चाहती हैं ताकि हमें अपनी जड़ों और अपनी पहचान पर हमेशा गर्व रहे।

Preity Zinta

पॉइंट्स टेबल पर PBKS के 'शेरों' की दहाड़

भले ही राजस्थान ने यह बाजी मार ली हो, लेकिन आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल पर अभी भी प्रीति के शेरों का ही बोलबाला है:

  • नंबर 1 का ताज: पंजाब किंग्स 13 अंकों (6 जीत और एक बेनतीजा मैच) के साथ पहले स्थान पर जमी हुई है।
  • कड़ी टक्कर: डिफेंडिंग चैंपियन RCB 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है, जो पंजाब को कड़ी चुनौती दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+