प्रीति जिंटा भी हैं रोहित शर्मा की फैन, सोशल मीडिया पर कमेंट हो रहा वायरल
भारतीय क्रिकेट में बेहतरी बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार रोहित शर्मा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। लेकिन इस आईपीएल की बात करें तो उनकी टीम के लिए यह सीजन अच्छा नहीं जा रहा है।
मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। मुंबई इंडियंस टीम के कई खिलाड़ी इस बार अपनी लय में नहीं दिखे हैं। यहां तक कि रोहित शर्मा भी टीम के मनोबल को उठाने में विफल रहे हैं। मुश्किल के दौर से गुजर रही मुंबई इंडियंस टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा के लिए बॉलीवुड स्टार प्रीति जिंटा ने बेहद खास बात कही है।

दरअसल प्रीति जिंटा आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स की सह मालकिन हैं। ऐसे में जब सोशल मीडिया पर किसी ने उनसे पूछा कि रोहित शर्मा को आप एक शब्द में क्या कहना चाहेंगी, तो इसके जवाब में प्रीति ने कहा कि वो टैलेंट के पावरहाउस हैं।
मुंबई इंडियंस टीम की बात करें तो वह अंक तालिका में आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। टीम 11 में से सिर्फ 3 मैच में ही जीत दर्ज कर सकी है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम अब खुद को अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर खत्म करने के इरादे से अगले मुकाबलों में मैदान में उतरेगी। आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है।
इसे भी पढ़ें- T20 WC New Jersey: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च, भगवा बाजू, कॉलर पर दिखा तिरंगा
इस बार मुंबई इंडियंस की टीम में सबसे बड़ा बदलाव टीम के कप्तान के तौर पर हुआ था। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम की बागडोर सौंपी गई थी। लेकिन पांड्या की अगुवाई में टीम का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है। टीम एकजुट होकर खेलने में विफल रही है।
अंक तालिका में मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ 6 अंक हैं। ऐसे में बाकी के 3 मैचों में जीत दर्ज करके मुंबई की टीम अपनी प्रतिष्ठा को बचाने की कोशिश करेगी। ऐसे में देखे वाली बात है कि क्या हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई की टीम अपनी साख बचा पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications