अक्षर पटेल को मत भूलो, प्रज्ञान ओझा का वर्ल्ड कप के लिए संदेश- वो भारतीय टीम के लिए अहम हैं

IND vs WI ODI Series: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीत ली है। लेकिन टीम इंडिया के सिलेक्शन ने फैंस ने बहुत ज्यादा तारीफें नहीं की है। खासकर कोहली-रोहित जैसे धुरंधरों को बाहर बैठना कई लोगों को रास नहीं आया है।

दूसरे वनडे में संजू सैमसन को नंबर तीन, अक्षर पटेल जैसे निचले क्रम के बैटर को नंबर चार पर भेजा गया। अक्षर को फिर साधारण प्रदर्शन के बाद तीसरे मैच में नहीं खिलाया गया।

Axar Patel

सच ये है कि रवींद्र जडेजा की वापसी के बाद अक्षर पटेल के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल होता जा रहा है। लेकिन भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा का मानना है कि अक्षर पटेल अभी भी टीम के लिए अहम खिलाड़ी हैं।

ओझा ने वर्ल्ड कप के लिए पटेल को पूरी तरह से दरकिनार नहीं किया है। उन्होंने जियो सिनेमा पर बात करते हुए कहा, "हमें देखना होगा अगले 3-4 गेम में क्या होता है। अगर आप वर्ल्ड कप के सेटअप की ओर देखते हैं, तो वो काफी जरूरी मेंबर है, क्योंकि हम भारत में खेलेंगे, जहां स्पिनरों की मददगार पिचें मिलेंगी।"

ओझा ने यह भी कहा कि पटेल ने एक बल्लेबाज के तौर पर अपनी काबिलियत को साबित किया है। आप गेंद और बल्ले से ऐसा योगदान देने वाले खिलाड़ी को टीम में चाहेंगे। सिर्फ एक खराब गेम उनकी अयोग्यता को निर्धारित नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें- 'यकीन नहीं हुआ था', ब्रायन लारा के साथ खास मुलाकात पर ईशान किशन ने किया इंस्टाग्राम पर मैसेज का खुलासा

ओझा ने आगे कहा, "आप अगर उन्होंने नंबर चार पर मौके दे रहे हैं, तो 2-3 में ऐसा कीजिए। जब आप बदलाव करते हैं तो खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी खराब हो जाता है। सबको मौका नहीं मिल सकता है। आपको खिलाड़ियों को एक्सपोजर देने की कोशिश में एक बैलेंस बनाना होगा।"

भारतीय टीम को अगला वनडे मैच एशिया कप में खेलना है, जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम नेपाल और पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखी गई है। रोहित शर्मा एंड कंपनी को केंडी में 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+