प्रभसिमरन सिंह ने दी सभी IPL टीमों को चुनौती, आग उगलती पारी खेल उड़ाया गर्दा, चौके-छ्क्कों की हुई बारिश
Prabhsimran Singh: विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) के नॉकआउट मुकाबलों में आज पंजाब के कप्तान प्रभसिमरन सिंह का बल्ला जमकर गरजा। बेंगलुरु में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे क्वार्टर फाइनल में प्रभसिमरन ने ऐसी पारी खेली, जिसने न केवल पंजाब को मजबूत स्थिति में पहुँचाया, बल्कि IPL 2026 की तैयारी कर रही टीमों के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है।
पंजाब के लिए ओपनिंग करते हुए प्रभसिमरन सिंह ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने मात्र 86 गेंदों का सामना करते हुए 88 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए और 10 चौके व 2 लंबे छक्के जड़े। हालांकि, वह अपने शतक से मात्र 12 रन चूक गए और कुलदीप सेन की गेंद पर आउट हुए, लेकिन उनकी इस पारी ने पंजाब के बड़े स्कोर की नींव रख दी है।

Prabhsimran Singh हुए IPL के लिए तैयार
प्रभसिमरन सिंह की यह फॉर्म पंजाब किंग्स (PBKS) के खेमे में खुशी की लहर ले आई है। बता दें कि पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन को IPL 2026 के लिए पहले ही रिटेन कर लिया है। वह टीम के मुख्य ओपनर और विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद बने हुए हैं। आज की पारी ने साबित कर दिया है कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और दबाव में भी तेजी से रन बनाना जानते हैं।
Prabhsimran Singh को कितने में किया रिटेन
पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन से पहले प्रभसिमरन सिंह को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। उस वक्त कई विशेषज्ञों ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे, लेकिन आज की 88 रनों की पारी ने उन सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। 4 करोड़ के इस खिलाड़ी ने दिखा दिया है कि उनमें बड़े मैचों को पलटने की क्षमता है और IPL 2026 में वह पंजाब के लिए सबसे बड़े 'एक्स-फैक्टर' साबित होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications