IPL 2023 Points Table: एमएस धोनी की CSK सबसे आगे, दूसरे स्थान पर GT, जानें पॉइंट्स टेबल में कौन कहां

Points Table IPL 2023: आईपीएल में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्वाइंट्स टेबल पर 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस ने अपना कब्जा जमा लिया है।

Points Table IPL 2023

IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के हर नए मुकाबले के साथ 16वां सीजन और अधिक रोमांचक होता जा रहा है। हालांकि, ये उत्साह अभी और बढ़ेगा, क्योंकि लीग ने अभी अपना आधा सफर तय किया है। आईपीएल में कुल 70 मैच खेले जाने हैं। टूर्नामेंट में फिलहाल 35 मैच हो चुके हैं। आइए जानतें हैं अब तक के मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल में कौन-सी टीम की क्या स्थिति है।

एमएस धोनी की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर
आईपीएल के इस सीजन में 'कैप्टन कूल' की टीम का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। यही कारण है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्वाइंट्स टेबल पर जलवा कायम है। चेन्नई ने इस सीजन में अब तक 7 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 में शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर अपना कब्जा जमा लिया है। सीएसके ने केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करके नेट रनरेट में भी काफी सुधार किया जो अब 0.662 पर पहुंच गया है।

प्वाइंट्स टेबल में गुजरात ने राजस्थान की जगह पर किया कब्जा
आईपीएल प्वाइंट्स टेबल के दूसरे स्थान पर अब तक राजस्थान रॉयल्स का राज चल रहा था, लेकिन गुजरात टाइटंस के दमदार प्रदर्शन के बाद आरआर (RR) तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि जीटी दूसरे स्थान पर आ गई है। कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरान ने अब तक 7 मैचों में 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल टीम का नेट रनरेट 0.580 का है।

आईपीएल 2023 प्वाइंट्स टेबल
टीम अंक

  1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)-10 अंक
  2. गुजरात टाइटन्स (GT)- 10 अंक
  3. राजस्थान रॉयल्स (RR)- 8 अंक
  4. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)- 8 अंक
  5. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB)-8 अंक
  6. पंजाब किंग्स (PBKS)-8 अंक
  7. मुंबई इंडियंस (MI)-6 अंक
  8. कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR)-4 अंक
  9. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- 4 अंक
  10. दिल्ली कैपिटल्स (DC)-4 अंक

ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं ये खिलाड़ी

  1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस- 405 रन
  2. चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ड्वेन कॉनवे- 314 रन
  3. दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज डेविड वार्नर-285 रन
  4. गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शुभमन गिल-284 रन
  5. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली- 279 रन

ये भी पढ़ें- IPL में अक्षर पटेल की शानदार फॉर्म के पीछे लेडी लक का हाथ, SRH पर जीत के बाद दिल्ली के ऑलराउंडर ने किया खुलासा

पर्पल कैप की रेस में शामिल हैं ये खिलाड़ी

  1. गुजरात टाइटंस के गेंदबाज राशिद खान- 14 विकेट
  2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाज मोहम्मद सिराज-13 विकेट
  3. पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह- 13 विकेट
  4. राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल- 12 विकेट
  5. चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज तुषार देशपांडे- 12 विकेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+