देश की बेटी Smriti Mandhana को मिला PM का आर्शीवाद, क्या समारोह में आएंगे मोदी? इस दिन होगी शादी!
PM Narendra Modi Wishes To Smriti Mandhana: भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना 23 नवंबर, 2025 को शादी के बंधन में बंधने वाली है। स्मृति मंधाना जाने-माने सिंगर पलाश मुच्छल के साथ जीवन की नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा जा चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजा लेटर (PM Narendra Modi Wishes To Smriti Mandhana)
स्मृरति मंधाना की शादी से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों परिवारों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए एक ले भेजा है। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी यह लेटर युगल और उनके परिवारों के लिए अपार खुशी लेकर आया है। लेटर में लिखा गया है कि स्मृति और पलाश की शादी के बारे में जानकर बहुत खुशी हुई। इस शुभ और आनंदमय अवसर पर मंधाना और मुच्छल परिवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

दूल्हा-दुल्हन के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
पीएम मोदी ने अपने लेटर में दूल्हा-दुल्हन के लिए दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि वे जीवन के हर पड़ाव पर एक-दूसरे का हाथ थामें और एक-दूसरे की मौजूदगी में शक्ति पाएं। लेटर में युगल के बीच सामंजस्य और विश्वास पर जोर दिया गया है। इसमें लिखा है कि उनके सपने आपस में गुंथें और साथ बढ़ें, उन्हें आनंद और गहरी समझ से भरे भविष्य की ओर मार्गदर्शन करें।
क्या शादी में आएंगे मोदी?
भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक स्मृति मंधाना ने भारत को वर्ल्ड कप दिलाने में भी अहम रोल निभाया था। ऐसे में सवाल यह है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंधाना की शादी में आएंगे? तो इसे लेकर कोई भी जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है। अपनी क्लासिक बैटिंग और निरंतर प्रदर्शन के लिए जाने जानी वाली मंधाना अपनी कप्तानी में आरसीबी को महिला आईपीएल का खिताब भी जीता चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications