PM मोदी के सामने भावुक हुए Rohit Sharma, कहा- हमारी मेहनत आखिरकार रंग लाई, बताया जीत की मिट्टी क्यों चखी
T20 World Cup 2024, Latest News: टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम वापस अपने देश लौट चुकी है। देशवासी भारतीय टीम को ट्रॉफी के साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित थे। गुरुवार यानी 4 जुलाई को भारतीय टीम सबसे पहले दिल्ली उतरी। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने काफी देर तक बातचीत की।
मिट्टी का स्वाद कैसा था, पीएम ने पूछा
इस बातचीत का एक वीडियो न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कप्तान रोहित शर्मा से मिट्टी का स्वाद पूछते हुए नजर आते हैं। 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा ने वहां की मिट्टी का स्वाद चखा था। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे सवाल किया।

रोहित ने दिया जवाब
पीएम मोदी के सवाल का जवाब देते हुए रोहित ने बताया कि ऐसा करने के पीछे एक खास वजह थी। उन्होंने कहा कि जब मैं पिच पर गया मैं उस पल को महसूस कर रहा था। क्योंकि उस पिच ने हमें यह खिताब दिलाया। हमने उस पिच पर खेला और जीता। मुझे वह मैदान जीवन भर याद रहेगा और इसलिए मैं उसका एक टुकड़ा अपने पास रखना चाहता था।
ट्रॉफी को लेकर रोहित ने कही यह बात
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहित शर्मा से ट्रॉफी को लेते समय किए गए डांस को लेकर भी सवाल करते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी लेते समय आप एक अलग अंदाज में ट्रॉफी के पास जाते हैं। इसके पीछे किसका आईडिया था? रोहित शर्मा ने बताया कि यह कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का आईडिया था। वहीं टीम के बाकी खिलाड़ी भी चाहते थे कि मैं कुछ अलग करूं इसलिए मैंने ऐसा किया।












Click it and Unblock the Notifications