पीएम मोदो ने की रवींद्र जडेजा की पत्नी की तारीफ, अपनी बेटी के जन्मदिन पर किया है यह सराहनीय काम

नई दिल्ली, अगस्त 08। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी को एक पत्र लिखा है। इस खत में पीएम मोदी ने उनकी पत्नी के उस कार्य की सराहना की है, जो उन्होंने अपनी बेटी के 5वें जन्मदिन पर किया है। दरअसल, जडेजा की पत्नी ने अपनी बेटी के 5वें जन्मदिन पर 101 बच्चियों के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया है, जिसमें उन्होंने प्राथमिकि राशि जमा कराई है। रवींद्र जडेजा ने पीएम मोदी के इस खत को ट्विटर पर शेयर किया है।

Jaddu and Raviba Jadeja

Recommended Video

    PM Modi ने की Jadeja और उनकी पत्नी की तारीफ, बेटी के जन्मदिन पर की थी सेवा | वनइंडिया हिंदी*Cricket

    पीएम मोदी ने की रवीबा जडेजा की तारीफ

    इस खत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा की तारीफ की है। पीएम ने इस खत में कहा है, ''आपने अपनी बेटी के 5वें जन्मदिन के मौके पर 101 बेटियों के खाते में प्राथमिक जमा राशि कराने की पहल सराहनीय है। हमारी संस्कृति हमेशा निस्वार्थ सेवा की भावना से निर्देशित रही है। भारत विश्व की ऐसी बौद्धिक परंपरा का वाहक है, जहां हम कहते हैं कि नारी परमात्मा की अभिव्यक्ति है।

    समाज के लिए बनें प्रेरणा- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने आगे लिखा है, ''हम दृढ़ता से मानते हैं कि हमारी नारीशक्ति में अपार क्षमता है, जिसका उपयोग महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। कई क्षेत्रों में हमारी बेटियों की असाधारण उपलब्धियां आज हमें गौरवान्वित करती हैं।'' पीएम मोदी ने इस खत में कहा है कि वो आगे भविष्य में भी उनसे इस तरह के योगदान की कामना करते हैं, ताकि इससे समाज के भीतर एक सकारात्मक संदेश पैदा करने के लिए प्रेरणा मिले।

    बीजेपी से जुड़ी हुई हैं जडेजा की पत्नी

    आपको बता दें कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी राजनीति में हैं और वो भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़ी हुई हैं। 2019 में उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन की थी। इससे पहले वो करणी सेना की महिला विंग की प्रमुख भी रह चुकी हैं। रीवा सोलंकी ने राजकोट के आत्मिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एन्ड मेडिकल साइंस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है। 1990 में जन्मी रीवा के पिता गुजरात के बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+