पटना एयरपोर्ट पर हुआ संस्कार और सम्मान का मिलन, PM मोदी ने की 14 साल के IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात
PM Modi meets Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। उनकी प्रतिभा ने इतनी चर्चा बटोरी कि अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट पर उनका व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया है।
इस मुलाकात में वैभव अपने परिवार के साथ मौजूद थे और पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

वैभव ने कई बड़े खिलाड़ियों को दी चुनौती
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने IPL 2025 में कई बड़े खिलाड़ियों को चुनौती दी और वे अपनी तकनीक, आत्मविश्वास और अटैकिंग गेम के कारण युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में जगह न बनाने के बावजूद वैभव ने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया कि उनकी क्रिकेट यात्रा अभी शुरू ही हुई है।
पीएम मोदी ने वैभव के उत्साह को किया दोगुना
प्रधानमंत्री मोदी के इस स्वागत ने वैभव के उत्साह को दोगुना कर दिया है और देशभर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह गर्व की बात है कि एक युवा खिलाड़ी को इस तरह सम्मान मिला। अब सबकी निगाहें वैभव की अगली उपलब्धियों पर टिकी हैं, जो भारत के क्रिकेट के भविष्य के लिए उम्मीदों का नया सवेरा लेकर आएंगे।
दरअसल, इस महीने की शुरुआत में भी पीएम मोदी ने इस बात का जिक्र किया कि मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की सफलता के पीछे बहुत 'कड़ी मेहनत' है।
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह में कहा था कि 'मैंने आईपीएल में बिहार के बेटे वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन देखा है। इतनी कम उम्र में वैभव ने इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। वैभव के प्रदर्शन के पीछे बहुत कड़ी मेहनत है।'
उन्होंने कहा कि, 'अपनी प्रतिभा को सामने लाने के लिए उन्होंने अलग-अलग स्तरों पर कई मैच खेले हैं। जितना ज़्यादा आप खेलेंगे, उतना ही आप निखरेंगे। ज़्यादा से ज़्यादा मैच और प्रतियोगिताओं में भाग लेना बहुत ज़रूरी है।
आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी का सफर
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ़ 35 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों पर 101 रन बनाए और आईपीएल में किसी भी भारतीय के लिए सबसे तेज शतक था। मौजूदा सीज़न के सात मैचों में वैभव ने 36.00 की औसत से 252 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 206.55 से ज़्यादा रहा।












Click it and Unblock the Notifications