बांग्लादेश में नहीं मिली क्रिकेटरों को सैलरी, अभ्यास सेशन छोड़कर बीच में वापस गई टीम

बांग्लादेश में इस समय राजनीतिक उठापटक चल ही रही है। शेख हसीना के बाद अंतरिम सरकार काम कर रही है और कई तरह की परेशानियाँ देखने को मिल रही है। क्रिकेट का क्रेज बांग्लादेश में काफी है और उनकी टीम चैम्पियंस ट्रॉफी भी खेलने वाली है।

आईपीएल की तरह बांग्लादेश में भी उनकी अपनी लीग चलती है, जिसका नाम बांग्लादेश प्रीमियर लीग है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के खिलाड़ी इस लीग में खेलने के लिए आते हैं। इस बीच वहां से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा।

bangladesh

दरअसल प्लेयर्स को सैलरी नहीं मिलने से टीम ने अभ्यास सेशन में भाग नहीं लिया। यह बीपीएल की एक फ्रेंचाइजी के साथ हुआ है। कई टीमों ने प्लेयर्स की सैलरी को लेकर गुपचुप शिकायत भी की। दरबार राजशाही इस लीग में एक नई टीम है और उसने कुछ हैरान करने वाला कदम उठाया।

टीम ने अभ्यास सेशन के लिए किया मना

दरबार राजशाही के प्लेयर्स को सैलरी नहीं मिली, इस वजह से टीम ने अभ्यास सेशन की रद्द कर दिया। इसके बाद टीम प्रबंधन ने आनन-फानन में कुछ कदम उठाये लेकिन ये नाकाफी नज़र आए। दरबार राजशाही टीम प्रबंधन ने प्लेयर्स को चेक दिए।

चेक दिए गए लेकिन हो गए बाउंस

25 फीसदी राशि के चेक प्लेयर्स को दिए गए। इसके बाद ये चेक बाउंस हो गए थे और प्लेयर्स की नाराजगी और ज्यादा बढ़ गई। रिपोर्ट्स के अनुसार इस खबर की पुष्टि टीम के स्थानीय प्लेयर्स ने की और बाद में टीम ने भी इसे सही माना।

यह संकेत ठीक नहीं कहा जा सकता

गौरतलब है कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग में स्थानीय प्लेयर्स के अलावा विदेशी प्लेयर्स भी खेलने के लिए आते हैं। पहली बार लीग में शामिल हुई टीम की तरफ से ऐसा मैसेज दिया गया है, जो आने वाले समय में उनके लिए घातक साबित हो सकता है। हालांकि फिल्नल डैमेज कंट्रोल के प्रयास किये जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+