IPL 2025: आईपीएल में अजीबोगरीब मामला आया सामने, दिल्ली कैपिटल्स के कोच पर लगा जुर्माना

IPL 2025: क्रिकेट के मैदान पर अगर कोई खेलता है और गलती होती है, तो जुर्माना लगाया जाता है और ऐसा बहुत बार होता। जुर्माना लगना, फटकार लगना आदि खेल का ही हिस्सा हैं लेकिन क्या हो अगर किसी ने मुकाबला खेला नहीं हो लेकिन फाइन भरना पड़ा हो।

ऐसा दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले के बाद देखने को मिला है। जिस इंसान ने मुकाबला नहीं खेला लेकिन जुर्माना भरना पड़ा है। अपना अपराध भी इस व्यक्ति ने स्वीकार कर लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के कोच के साथ कुछ यही हुआ है।

ipl 2025

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल के ऊपर बीसीसीआई का हथौड़ा चला है और चोट के रूप में उनको जुर्माना मिला है। पटेल के ऊपर 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा दिया गया है। मुनाफ पटेल ने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है।

क्या था कोच का दोष

उनको आईपीएल के लेवल 2.20 के अनुच्छेद 1 का दोषी माना गया है, यह लेवल खेल भावना के विपरीत जाकर आचरण करने के लिए लगाई जाती है। मुनाफ पटेल को भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान इसका दोषी माना गया और कड़ा एक्शन लिया गया।

रेफरी ने सुनाया फैसला

हालांकि यह नहीं बताया गया कि आखिर मुनाफ पटेल का आचरण कहाँ गलत था और उन्होंने खेल भावना के विपरीत जाकर क्या काम किया है इस तरह के लेवल का दोषी होने पर मैच रेफरी का फैसला ही अंतिम होता है। पटेल के खिलाफ एक्शन मैच रेफरी ने लिया।

सुपर ओवर में दिल्ली की रोमांचक जीत

दिल्ली और राजस्थान के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा और यह सुपर ओवर तक चला गया। दिल्ली ने पहले खेलते हुए 188 रनों का स्कोर बनाया। इसके बाद रॉयल्स ने भी इतने ही रन बनाए। बाद में सुपर ओवर में रॉयल्स ने पहले खेलते हुए 11 रन बनाए और दिल्ली ने 4 गेंदों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+