दिल्ली कैपिटल्स ने जिससे मुंह फेरा... उसने बल्ले से मचाई तबाही, शतक जड़ टीम को दिलाई जीत, ठोके 4 चौके-9 छक्के

Delhi Capitals, Phil Salt: वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने तीसरे टी-20 मुकाबले में जीत हासिल की। 223 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 19.5 ओवर में इसे अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के ताबड़तोड़ बल्लेबाज फिल साल्ट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में तेज तर्रार अंदाज में शतक जड़ने में कामयाब हासिल की। फिल साल्ट के शतक की बदौलत ही इंग्लैंड इस मुकाबले को जीतने में सफल रही।

फिल साल्ट ने जड़ा शतक: मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 222 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से 82 रनों की पारी निकोलस पूरन के बल्ले से निकले। जबकि 39 रन रोवमैन पॉवेल ने बनाए। जीत के लिए 223 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने इसे आखिरी ओवर में हासिल कर लिया है। इंग्लैंड की जीत में हैरी ब्रूक का अहम योगदान रहा।

Phil Salt 1

दिल्ली ने किया रिलीज: नाबाद 109 बनाने वाले इंग्लैंड टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। साल्ट लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेड कर रहे हैं। फैंस साल्ट को लेकर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। साल्ट आईपीएल ऑक्शन में महंगे दाम में बिक सकते हैं। साल्ट पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले साल्ट को रिलीज कर दिया था।

विस्फोटक बल्लेबाज हैं साल्ट: दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत के साल 2024 आईपीएल खेलने पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। अगर वह साल 2024 में आईपीएल नहीं खेल पाते हैं तो ऐसे में साल्ट दिल्ली के लिए विकेटकीपिंग के साथ-साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाज का भी रोल निभा सकते थे। साल्ट ने पिछले सीजन आरसीबी के खिलाफ 45 गेंद में 87 रन बनाए थे। इस दौरान मोहम्मद सिराज से उनकी बहस भी हो गई थी जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

लग सकती है बड़ी बोली: साल्ट को दिल्ली की टीम ने उनके बेस प्राइज पर खरीदा था। ऐसे में उन्हें रिलीज कर दिल्ली ने अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मार ली है। साल्ट को इस साल ऑक्शन में दूसरी टीम खरीद सकती है। साल्ट बतौर ओपनर टीम को एक तेज शुरुआत दिलाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में कई फ्रेंचाइजियों की नजरें साल्ट पर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+