Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इमरान खान को बाहर करने का फैसला पड़ा भारी, फिर से नया वीडियो जारी करने पर मजबूर हुआ PCB

Imran Khan vs PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल दिग्गजों को सलामी देते हुए जो वीडियो पोस्ट की थी, वह उनके लिए फजीहत का कारण बन चुकी है।

इस भावुक वीडियो में कुछ क्रिकेट दिग्गजों और देश की क्रिकेट में महत्वपूर्ण उपलब्धियों को दिखाया गया। लेकिन दो मिनट बीस एक सेकंड के इस वीडियो में पाकिस्तान क्रिकेट के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी इमरान खान को छोड़ दिया गया, जिससे विवाद हो गया।

PCB release new video for including Imran Khan

कई लोगों ने इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित माना। प्रशंसकों ने पीसीबी की आलोचना की और पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने पीसीबी से वीडियो हटाने और माफी मांगने को कहा।

पीसीबी ने विवाद पर ध्यान दिया और वीडियो को फिर से जारी किया, जिसमें अब इमरान खान प्रमुख रूप से शामिल हैं। मजेदार बात ये है कि अपडेट किए गए वीडियो के फ्रेम में इमरान को दो बार दिखाया गया है। इस दौरान 1992 वर्ल्ड कप जीतने के सीन देखे जा सकते हैं।

पीसीबी ने इमरान को पहले ना दिखाने का कारण बताते हुए कहा था कि वीडियो लंबा था और इसलिए इसे छोटा किया गया था।

पीसीबी ने एक बयान में कहा, "पीसीबी ने 2023 के CWC से पहले एक प्रचार अभियान शुरू किया है। 14 अगस्त 2023 को एक वीडियो अपलोड किया गया था। लंबाई के कारण, वीडियो को छोटा किया गया था और कुछ महत्वपूर्ण क्लिप मिसिंग थीं। अब पूरा वीडियो है, जिसमें ये सब चीजें ठीक कर दी गई हैं।"

हालांकि पीसीबी की इस पलटी के बाद फैंस ने दोबारा पाकिस्तान बोर्ड का खूब मजाक उड़ाया है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के सबसे महान कप्तान इमरान खान को कैसे भूल सकते हो? वसीम अकरम ने पीसीबी को लताड़ा

ऑरिजनल वीडियो को पीसीबी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से हटा दिया है। इमरान खान ना केवल पाकिस्तान के महानतम कप्तान बल्कि महानतम ऑलराउंडर भी थे। खान के नेतृत्व में पाकिस्तान ने 1992 में ऐतिहासिक विश्व कप जीत हासिल की।

लेकिन उनकी राजनीतिक पारी मिली-जुली रही, जहां वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी बने और इसके बाद उनको कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। खान को इस महीने की शुरुआत में एक और गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा। उन पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उनके आवास पर उन्हें हिरासत में लिया गया। अटकलें यही थीं कि पीसीबी ने वीडियो से उनका बहिष्कार इसलिए किया है क्योंकि वर्तमान पाकिस्तानी शासन और इमरान के बीच राजनीतिक मतभेद हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+