'अब और भीख नहीं मांगनी पड़ेगी', भारत-पाक एशिया कप मैच से पहले PCB चीफ ने क्यों कही इतनी बड़ी बात?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कई बार भारत के साथ बाइलेटरल क्रिकेट फिर से शुरू करने की कोशिश की है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) लगातार इस प्रस्ताव को ठुकराता रहा है। हालांकि भारत बनाम पाकिस्तान मैच सबसे ज्यादा पसंद किए जाना वाला क्रिकेट टूर्नामेंट बना हुआ है, लेकिन दोनों देश केवल मल्टी-नेशन इवेंट में ही एक-दूसरे के आमने-सामने होते हैं।
एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान के एक और मुकाबले का काउंटडाउन शुरू होते ही, पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने बाइलेटरल क्रिकेट के लिए भारत से फिर से 'भीख' मांगने की संभावना को नकार दिया है।

भारत के पास है एशिया कप की मेजबानी का अधिकार
इस साल के एशिया कप की मेजबानी का अधिकार भारत के पास है, लेकिन इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हो रहा है, जो एक न्यूट्रल वेन्यू है। यह सब तब हुआ जब भारत ने इस साल की शुरुआत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था।
'अब भारत के साथ समान स्तर पर होगी बात'
पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अब स्पष्ट किया है कि बीसीसीआई के साथ भारत-पाक क्रिकेट को लेकर सभी बातचीत 'समान स्तर' पर होगी।
अब कोई भीख नहीं मांगी जाएगी- नकवी
एशिया कप शुरू होने से कुछ दिन पहले लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नकवी ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं कि जब भी बातचीत होगी, भारत के साथ समान स्तर पर होगी और बातचीत के लिए अब कोई भीख नहीं मांगी जाएगी। वह समय बीत चुका है और जो भी होगा, वह समानता के आधार पर होगा।'
बाइलेटरल क्रिकेट मैच पर भारत सरकार का स्पष्ट जवाब
इससे पहले, भारत सरकार ने भी स्पष्ट किया था कि निकट भविष्य में पाकिस्तान के साथ कोई बाइलेटरल क्रिकेट मैच नहीं होगा, लेकिन दोनों टीमें मल्टी-नेशन इवेंट में एक-दूसरे के खिलाफ खेलना जारी रख सकती हैं।
एशिया कप में कब होगा भारत-पाक मैच?
भारत और पाकिस्तान एशिया कप के लीग स्टेज में 14 सितंबर को आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें टूर्नामेंट के बाद के स्टेज में भी एक-दूसरे के खिलाफ खेल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications