PBKS vs RCB: विराट कोहली ने लिख दिया नया इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले वर्ल्ड के पहले खिलाड़ी
PBKS vs RCB: आईपीएल में विराट कोहली की धांसू फॉर्म जारी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी उनका बल्ला जमकर चला। कोहली ने दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हुए धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। हालांकि उनकी बैटिंग धीमी रही लेकिन टीम को इसकी जरूरत थी।
कोहली ने आराम से खेलते हुए 43 गेंदों में अपना अर्धशतक जमा दिया। 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने पहला विकेट जल्दी गंवा दिया था। इसके बाद कोहली ने मोर्चा संभाल लिया और आरसीबी को लक्ष्य तक पहुँचाने की जिम्मेदारी अपने कन्धों पर ले ली।

PBKS vs RCB: कोहली का बड़ा कीर्तिमान
कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा करने के साथ ही बेहतरीन कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। आईपीएल में कोहली ने अपना 67वां 50+ स्कोर हासिल कर लिया। वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले कोहली और डेविड वॉर्नर दोनों 66 बार ऐसा कर चुके थे लेकिन अब कोहली आगे चले गए हैं।
PBKS vs RCB: वॉर्नर को कोहली ने छोड़ा पीछे
वॉर्नर ने 62 फिफ्टी और 4 शतकीय पारियां खेली थी। दूसरी तरफ कोहली के नाम 59 फिफ्टी और 8 शतकीय पारियां हैं। उनके बाद शिखर धवन और रोहित शर्मा का नाम इस लिस्ट में है। धवन ने 53 बार और रोहित शर्मा ने 45 बार यह कारनामा किया है।
आरसीबी ने दर्ज की जीत
पंजाब के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी ने 3 विकेट पर 159 रनों का स्कोर बनाते हुए गेम जीत लिया। इस सीजन आरसीबी की यह पांचवीं जीत है और कोहली की पारी का अहम योगदान रहा। कोहली ने 54 गेंदों का सामना करते हुए 72 रनों की नाबाद पारी खेली।
पंजाब की बैटिंग रही फ्लॉप
इससे पहले पंजाब किंग्स ने 6 विकेट पर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया। पंजाब के बल्लेबाज खास नहीं कर पाए, सर्वाधिक स्कोर करने वाले प्लेयर प्रभसिमरन सिंह रहे। वह 33 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा शशांक सिंह ने नाबाद 31 रन बनाए। आरसीबी ने 7 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications