PBKS vs RCB: श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग के बीच जोरदार बहस, फाइनल से पहले ही बिगड़ा टीम का माहौल?
PBKS vs RCB Ricky Ponting: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पंजाब किंग्स को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के खिलाफ पंजाब की टीम महज 101 रनों पर सिमट गई और 8 विकेट से मुकाबले को गंवा बैठी। क्वालीफायर-2 मुकाबले से पहले टीम का माहौल कुछ ठीक नहीं दिखाई पड़ रहा है। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिग के बीच के बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
हार के बाद बिगड़ा टीम का माहौल? (PBKS vs RCB Ricky Ponting)
आरसीबी से हार के कारण पंजाब का फाइनल में सीधे पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। हालांकि, टीम के पास क्वालीफायर-2 जीतकर अभी भी फाइनल में जाने का मौका बना हुआ है। लेकिन आरसीबी के खिलाफ एकतरफा हार ने टीम के मनोबल और माहौल पर गहरा असर डाला है। कप्तान श्रेयस अय्यर जब दो रन बनाकर जल्दी आउट हो गए तो हेड कोच रिकी पोंटिंग की नाराजगी साफ नजर आई।

श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिग के बीच बहस
कमेंट्री बॉक्स में बैठे सुनील गावस्कर ने भी श्रेयस के शॉट चयन पर सवाल उठाए। थोड़ी ही देर में टीवी पर ड्रेसिंग रूम का क्लिप दिखा, जिसमें हेड कोच पोंटिंग की निराशा और गुस्सा साफ देखा जा सकता था। बड़े मुकाबले में बल्लेबाजी फ्लॉप होने से कप्तान पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिग के बीच हुए बहस ने इस मामले को और बढ़ाने का काम कर दिया है।
पंजाब के पास एक और मौका
आरसीबी के खिलाफ पंजाब के बल्लेबाज लगातार आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में आउट होते रहे, जिससे उनकी पारी 101 पर ही समाप्त हो गई। यह पंजाब किंग्स का 2014 के बाद पहला प्लेऑफ मुकाबला था और इस हार के बावजूद टीम के पास फाइनल में पहुंचने का एक आखिरी मौका है। अब उन्हें दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से मुकाबला करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications