PBKS vs RCB: प्रीति जिंटा और अनुष्का शर्मा में से किसका टूटेगा दिल? 20 ओवर नहीं 36 गेंदों में हो जाएगा फैसला!
PBKS vs RCB Qualifier 1: पंजाब किंग्स का सामना गुरुवार यानी 29 मई को आईपीएल 2025 क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने जा रहा है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम इस सीजन आईपीएल फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी। आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों का प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा है। क्वालीफायर मैच में भी आरसीबी और पंजाब की टीम अपना दमखम दिखाना चाहेगी।
हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद (PBKS vs RCB Qualifier 1)
मुल्लांपुर में महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जिसके लिए टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 7 बजे किया जाएगा। पंजाब अब तक केवल एक बार 2014 में आईपीएल फाइनल में पहुंचा है। साल 2014 में वह क्वालीफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गए थे, लेकिन क्वालीफायर 2 जीतकर फाइनल में पहुंचे थे। हालांकि, वे केकेआर के खिलाफ फाइनल हार गए।

प्रीति जिंटा और अनुष्का शर्मा पर रहेगी नजर
खिलाड़ियों के अलावा इस मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के फैंस पर भी रहने वाली है। खासतौर पर पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा पर कैमरामैन की पैनी नजर रहने वाली है। वहीं दूसरी ओर पिछले कुछ मुकाबलों से आरसीबी को लगातार सपोर्ट करने वाली अनुष्का शर्मा भी मैच देखने के लिए स्टैंड में नजर आएंगी। लेकिन इन दोनों में से किसी एक का दिल टूटना गुरुवार को लगभग तय है।
36 गेंदों में हो जाएगा फैसला?
पंजाब और आरसीबी के बीच भले ही 20 ओवर का मुकाबला खेला जाना है। लेकिन दोनों टीमों के लिए शुरुआती 36 गेंद काफी अहम होने वाली है। पहले 6 ओवर यानी पावरप्ले में जो टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी उसके चांस जीतने के अधिक होंगे। दोनों टीमों की कोशिश पहले 6 ओवर में अपना दमखम दिखाने की होगी। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने अब तक अच्छी शुरुआत दी है। दूसरी ओवर विराट कोहली और फिल साल्ट ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है। इस हाई प्रेशर मुकाबले में दोनों टीमों के ओपनर पर अधिक जिम्मेदारी होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications